वाराणसी हेड कांस्टेबल की पत्नी से मंडुवाडीह चौराहे पर बदमाशों ने छिनी चेन, इस तरह की वारदातें पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
वाराणसी। मंडुवाडीह चौराहे के समीप शनिवार की तड़के महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीना हुए फरार,मौके पर डीसीपी वरूणा जोन, एडीसीपी वरूणा जोन, एसीपी रोहनिया व मंडुवाडीह थानाप्रभारी भरत उपाध्याय पहुँच कर मामले की जांच में जुटे :जयचन्द
INDIA NEWS REPORT
जयचन्द
वाराणसी में चोरों,उचक्कों के दुस्साहसिक कार्य बढ़ते जा रहे रहे है आज तड़के ही वाराणसी के मंडुआडीह चौराहे पर जो कि भीड़भाड़ वाला इलाका है साथ ही चंद कदम पर कस्बा चौकी व थाना दोनो है बदमाशो ने हेड कांस्टेबल की पत्नी से मंडुवाडीह चौराहे पर बदमाशों ने छिनी चेन, इस तरह की वारदातें वाराणसी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन रही है।
वाराणसी। थाना मंडुवाडीह चौराहे के पास मॉर्निंग वॉक कर रही 40 वर्षीय महिला मनीषा कुमारी से वाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने चेन स्नेचिंग कर घटना को दिया अंजाम।
पीड़िता के पति सुभाष कुमार प्रयागराज में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।, घटना का विवरण, मनीषा कुमारी तारकेश्वर नगर कॉलोनी में किराए के तौर पर रहती है। वह रोजाना की तरह सुबह 5:00 बजे टहलने निकलती थी। वह मंडुवाडीह चौराहे के पास पहुंची की पीछे से आए दो बदमाशों मे से एक मुंह ढकां रखा था, बदमाशों ने मनीषा कुमारी के गले से चेन खींची जिसके दौरान उन्होंने चेन पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उनके पीठ पर नाखूनों से खरोच मारा जिससे उनकी पकड़ ढीली पड़ी और बदमाश ने चेन छीन ली मनीषा कुमारी ने पुलिस को बताया।
घटना की सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाना प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय मय फोर्स तत्काल मौके पर पहुंच गये। डीसीपी वरुण चंद्रकांत मीणा वह एडीसीपी सरवन और एसीपी संजीव शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी भरत उपाध्याय से जानकारी ली।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरो की फुटेज अपराधियों का पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस टीम गठित की गई डीसीपी ने बताया कि इस मामले की गंभीरता पूर्वक को देखते हुए दो पुलिस टीम में गठित की गई है। जो चेन स्नेचरो की तलाश में जुटी है उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


