पत्नी से काफी दिनों से चल रहा था विवाद,संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव ,पुलिस जुटी जांच में

पारिवारिक कलह बना मौत का कारण ,32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव,पत्नी से था विवाद,स्थानीय प्रशासन जांच में जुटी:जगदीश शुक्ला

पत्नी से काफी दिनों से चल रहा था विवाद,संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव ,पुलिस जुटी जांच में
घटना स्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस व मृतक का फाइल फोटो

INDIA NEWS REPORT

जगदीश शुक्ला

वाराणसी,18 जुलाई मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित ब्लाक के पास एक मकान में बुधवार को 32 वर्षीय एक युवक का शव मिला। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वायड तथा फोरेंसिक टीम ने देर तक छानबीन किया।

इसके बाद शिनाख्त की कार्रवाही के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

काशी विद्यापीठ ब्लॉक मुख्यालय के पास उपेन्द्र सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। उपेन्द्र पेटीएम में फील्ड वर्क का कार्य करता था। उसकी शादी वर्ष 2020 में प्रयागराज की पायल सिंह से हुई थी। दोनों को चार साल का एक पुत्र भी है। हाल के दिनों में उपेन्द्र का अपने पत्नी से विवाद चल रहा था। देर रात उपेन्द्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजनों की सूचना पर मौके पर मंडुवाडीह पुलिस के साथ रोहनिया एसीपी संजीव शर्मा भी तत्काल मौके पर पहुंच गए।

एसीपी ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी एकत्रित की जा रही है और जल्द ही आत्महत्या के कारण का खुलासा किया जायेगा, परिजनों के अनुसार मृतक का अपनी पत्नी के साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा था।