वाराणसी फूलपुर मनीष हत्याकांड: 50-50 हजार के इनामी सगे भाई आशीष-मनीष राजभर मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
DCP नीतू कादयान के निर्देशन में थाना फूलपुर व SOG की संयुक्त कार्रवाई | कठिराव खरका के ईंट-भट्टे पर हुई मुठभेड़ | दोनों के पैर में लगी गोली:जयचन्द
INDIA NEWS REPORT
जयचन्द
वाराणसी, 4 मई 2026।फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में 26 अप्रैल को हुई मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या के मामले में फरार चल रहे 50-50 हजार रुपये के इनामी दो सगे भाइयों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
कैसे हुई गिरफ्तारी?: पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, आज 4 मई को थाना फूलपुर एवं SOG की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मनीष हत्याकांड के वांछित अभियुक्त ग्राम कठिराव खरका में पुराने बंद पड़े ईंट-भट्टे के पास जर्जर मकान में छिपे हैं।
पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। मौके से ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- आशीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर
- मनीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर दोनों निवासी ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, वाराणसी।
बरामदगी:दोनों के कब्जे से एक-एक अदद तमंचा .315 बोर एवं एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
DCP नीतू कादयान की मॉनिटरिंग:DCP गोमती जोन श्रीमती नीतू कादयान एवं ADCP गोमती जोन श्री नृपेन्द्र द्वारा प्रकरण की प्रत्येक गतिविधि की स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही थी। इसी का परिणाम है कि अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले 4 मुख्य आरोपी मनोज प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजभर, योगेन्द्र प्रजापति एवं अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार किया गया था। वहीं 3 मई को शरण देने वाले 5 अभियुक्त किशन कुमार, आशीष कुमार, अजय कुमार, प्रदीप भारद्वाज एवं शिव मोहन राजभर को भी जेल भेजा गया था।
क्या था मामला: 26 अप्रैल को थाना फूलपुर के ग्राम घमहापुर में एक अनियंत्रित कार द्वारा महिला को टक्कर मारने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-132/2026 धारा 190, 191(2), 103(2), 324(5), 3(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम:इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक फूलपुर अतुल कुमार सिंह, प्रभारी SOG गौरव कुमार सिंह की टीम ने अंजाम दिया। टीम में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा, अनिल यादव, रितेश कुमार, जितेन्द्र यादव, का0 अक्षय यादव, सर्विलांस से का0 अभिराम, साइबर टीम से विराट सिंह एवं SOG से मु0आ0 प्रमोद सिंह, आलोक मौर्य, उमेश सिंह शामिल रहे।
देखे वीडियो व डीसीपी की बाईट-
https://youtube.com/shorts/fSLYUPjy52Q?si=Htls95higI5qo7AZ


