भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र संयोजक व अधिवक्ता शशांक शेखर ने भ्रामक प्रचार करने को चुनाव आयोग से गंभीर शिकायत दर्ज कराई
दिनांक: 29 सितम्बर 2025
वाराणसीभारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ (काशी क्षेत्र) के संयोजक एवं अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा बिहार कांग्रेस और राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रसारित भ्रामक, असंवैधानिक एवं चुनाव प्रक्रिया विरोधी पोस्ट्स और अभियानों के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग को गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है।इस संदर्भ में त्रिपाठी जी ने चुनाव आयोग को अवगत कराया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से EVM, चुनाव आयोग की निष्पक्षता एवं सरकारी संस्थाओं पर झूठे और भड़काऊ आरोप लगाकर मतदाताओं में भ्रम, अविश्वास और आक्रोश फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इन पोस्ट्स में "वोट चोर", "नौकरी चोर" जैसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। साथ ही, AI जनरेटेड/एडिटेड वीडियो और फर्जी ग्राफिक्स का प्रयोग कर मतदाताओं को गुमराह किया जा रहा है, जो कि सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के आदेशों तथा Representation of People Act, BNSS/BNS व IT Act के स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में आता है।भारत निर्वाचन आयोग ने इस शिकायत को NGS पोर्टल पर दर्ज कर संज्ञान लिया है और इसकी पुष्टि करते हुए शिकायत संदर्भ संख्या [NGS24N290925702085] प्रदान की है। आयोग ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण शीघ्र निस्तारित करने हेतु अग्रेषित भी किया है। आयोग द्वारा शिकायतकर्ता को शिकायत की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक करने की सुविधा भी प्रदान की गई है।शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा:"यह लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसमें कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। हमने निर्वाचन आयोग से तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे असंवैधानिक प्रयासों पर रोक लग सके।"भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ (काशी क्षेत्र) ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतंत्र की गरिमा को आहत करने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर विधिक स्तर पर उसका विरोध किया जाएगा।


