मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक ने चौपाल लगाकर किया महिलाओं को जागरूक

वाराणसी :मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाया जा रहा थाना स्तर पर कार्यक्रम :वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट

मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक ने चौपाल लगाकर किया महिलाओं को जागरूक
मंडुआडीह थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा मिशन शक्ति जागरूकता अभियान
मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक ने चौपाल लगाकर किया महिलाओं को जागरूक

जयचन्द

 वाराणसी:मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर (कलेक्ट्री फार्म) चौराहे पर शनिवार को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा अभियान के दृष्टिगत मिशन शक्ति फेज चतुर्थ के क्रम में शासन व सरकार के निर्देशों के तहत प्रभारी निरीक्षक मंडुवाडीह विमल कुमार मिश्रा ने चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसएचओ मंडुवाडीह ने मिशन शक्ति नारी सुरक्षा के अंतर्गत बालिकाओं व महिलाओं,बच्चियों को जागरूक किया ,सार्वजनिक स्थलों चौराहा, बाजार, कालेज,कोचिग संस्थान असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी,अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणी की घटनाओं को रोकने के लिये जागरूक किया गया।महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित सेवाएं यूपी 112,वूमेन पावर लाइन 1090,यूपी काप एप 181,महिला हेल्प लाइन 1076,मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1098,चाइल्ड हेल्प लाइन 102,स्वास्थ्य सेवा 108,एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी गई।महिला बीट पुलिस अधिकारी ने महिलाओं,बालिकाओं की समस्याओं को सुना।प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को बताया कि यदि कोई ऑटो वाला या कोई राह चलते मनचला व्यक्ति छेड़खानी करता है तो 1076 पर कॉल करें पुलिस तत्काल मौके पर आपकी मदद करेगी यदि ऑटो वाला अश्लील गाने बजाता है तो आप उस नंबर पर फोन कर कर सूचित करें नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रम में काफी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

चांदपुर चौराहे पर थाना मंडुआडीह प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ,व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जैन, पार्षद राजेश कन्नौजिया, संजय सिंह शेरू, राकेश पटेल, बी एल डब्ल्यू सब इंस्पेक्टर रमाकांत तिवारी, हमराही रामदुलार कांस्टेबल, कांस्टेबल विकास कुमार चालक मैनेजर सिंह चौहान महिला कांस्टेबल श्रेया पांडेय, नेहा साही तथा नारी सुरक्षा को लेकर पूजा राय, राधा देवी ,खुशबू जायसवाल, मंजू देवी, आकांक्षा पटेल उपस्थित रही।