वाराणसी: राधा किशोरी इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिला सफलता का मंत्र, काशी जोन पुलिस ने किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम
वाराणसी: पुलिस बनी मार्गदर्शक, राधा किशोरी कॉलेज की छात्राओं को पढ़ाई और करियर की दी सीख
INDIA NEWS REPORT
वाराणसी, 31 अगस्त 2026।-शासन के निर्देशों के आलोक में जनपद में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों से नियमित संवाद, मार्गदर्शन एवं अभिप्रेरित करने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व में श्री गौरव बंसवाल, पुलिस उपायुक्त जोन काशी महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में थाना रामनगर पुलिस द्वारा राधा किशोरी बालिका इंटर कॉलेज में 9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं के साथ पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के परिप्रेक्ष्य में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपर्युक्त कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से उनके जीवन एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी जिसमें छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों एवं समय प्रबन्धन जैसे विषयों पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गये। जिसके क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित करते हुए उनकी प्राप्ति हेतु अनुशासन, निरन्तरता, समय प्रबन्धन तथा स्वस्थ्य दिनचर्या जैसे उपयोगी गुर सिखाये एवं छात्राओं को जीवन में विनम्र, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने की नसीहत दी गयी।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं के साथ-साथ अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा भी इस कार्यक्रम की प्रशंसा की गयी तथा भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन हेतु उत्सुकता प्रकट की गयी।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली टीम:
श्री गौरव बंसवाल, पुलिस उपायुक्त जोन काशी , थाना रामनगर से प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, साधना राय प्रधानाध्यापिका, सीमा शर्मा, अंजलि शर्मा सहित उ0नि0 नितेश शर्मा, अनुराग कृष्ण पाण्डेय, मनीष कुमार मौर्य, म0उ0नि0 सुजाता बटोही, म0का0 सरोजनी यादव, मंजू देवी, रानी देवी, कृष्णा देवी और आरक्षी कृष्ण कुमार मौजूद रहे।


