वाराणसी महिला थाना अध्यक्ष तैनाती में फर्जी अभिलेखों के प्रयोग के आरोपों की जांच की मांग की अमिताभ ठाकुर ने
वाराणसी महिला थाना अध्यक्ष तैनाती में कथित फर्जी अभिलेखों के प्रयोग के आरोपों की जांच की मांग की अमिताभ ठाकुर ने,डीजीपी को भेजी शिकायत:वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट
जयचन्द वाराणसी-
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने निकिता सिंह की वाराणसी महिला थाना अध्यक्ष की तैनाती में फर्जी बायोडाटा के प्रयोग के आरोपों की जांच की मांग की है।
डीजीपी यूपी को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हे प्राप्त कमिश्नरेट वाराणसी में नियुक्त अनुमोदित महिला उप निरीक्षक की उपयुक्त सूची में निकिता सिंह का पीएनओ नंबर 162623158 अंकित है. उनकी भर्ती 2016-17 की सीधी भर्ती बताई गई है और उनकी पूर्व नियुक्तियों में वर्ष 2017 से 2019 में सारनाथ, 2019 से 2021 तक में पुलिस लाइन, 2021 में 3 दिन के लिए पर्यटन थाना, 2021 में 6 माह के लिए फूलपुर, करीब 1 साल के लिए चौकी प्रभारी गोसाईपुर चोलापुर और फिर थाना चौबेपुर दर्शाया गया है।
इसके विपरीत उन्हें दी गई जानकारी के अनुसार निकिता सिंह 2022 में कुशीनगर से वाराणसी ट्रांसफर पर आई थी जिसका यह अर्थ हुआ कि 2017 से 2022 की उनकी जो नियुक्तियां दर्शायी गई है वह प्रथम दृष्ट्या जांच का विषय है।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने यूपी पुलिस के वेबसाइट पर निकिता सिंह नाम से सर्च किया तो सात नाम आए, जिनमें तीन उप निरीक्षक पद के नाम है,इनमें दो लोग पीटीएस मुरादाबाद और पीटीएस मेरठ में बताए गए हैं, जबकि तीसरी निकिता सिंह पुत्री स्वर्गीय मुरली धर सिंह नियुक्ति वर्ष 2016 जन्मतिथि 22 मार्च 1989 मूल निवासी बलिया की बताई गई हैं, जिनकी तैनाती जून 2016 से कुशीनगर में दर्शाई जा रही है। इनका पीएनओ नंबर 162623518 है जो पुलिस कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत सूची के पीएनओ नंबर 162623158 से मिलता जुलता है।
इसके विपरित 162623158 पीएनओ नंबर पर कोई नाम उपलब्ध नहीं है।
अमिताभ ठाकुर ने इन तथ्यों की अविलंब जांच की मांग की है।
शिकायती पत्र के साथ ही पुलिस कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत सूची, यूपी पुलिस वेबसाइट में निकिता सिंह नाम से बायोडाटा भी भेजा गया है।


