गुजरात का एक प्रमुख शहर सूरत जाने क्या है खास
गुजरात का एक शहर सूरत जाने क्या है खास ,विशेषता -विशेष संवाददाता आशुतोष पाण्डेय के साथ
आशुतोष पाण्डेय
विशेष संवाददाता (सूरत)
सूरत :सूरत भारत के गुजरात राज्य का एक प्रमुख नगर है। यह सूरत का मुख्यालय भी है। ताप्ती नदी सूरत शहर के मध्य से होकर गुजरती है। सूरत मुख्यत: कपड़ा उद्योग और डायमंड कटिंग और पोलिशिंग के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए इस शहर को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है।
सूरत (Surat) भारत के राज्य गुजरात (Gujarat) का एक जिला है. यह जिला गुजरात राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है. जिले का प्रशासनिक मुख्यालय सूरत शहर है. यह जिला उत्तर में भरूच और नर्मदा, पश्चिम में खम्भात की खाड़ी और नवसारी, दक्षिण में भी नवसारी और पूर्व में तापी जिले से घिरा हुआ है. इसका क्षेत्रफल 4,549 वर्ग किलोमीटर है (Geographical area).
साबरकांठा जिले के अंतर्गत एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Parliamentary Constituency) और 16 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Assembly Constituency) हैं. 2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक सूरत जिले की जनसंख्या (Population) लगभग 61 लाख है और यहां हर एक वर्ग किलोमीटर में 1,337 लोग रहते हैं. इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) प्रति 10 00 पुरुष 787 महिला है. इस जिले की 85.53 फीसदी जनसंख्या साक्षर है जिसमें पुरूष साक्षरता दर 89.56 फीसदी और महिला साक्षरता दर 80.37 फीसदी है (Surat Literacy).
ऐतिहासिक तौर पर माना जाता है कि सूरत शहर की स्थापना 1516 में एक हिन्दू ब्राह्मण गोपी ने की थी.12वीं से 15वीं शताब्दी तक यहां मुस्लिम, पुर्तगाली, मुगल और मराठा शासक लगातार आक्रमण करते रहे. साल 1514 में पुर्तगाली यात्री दुआरते बारबोसा ने सूरत का उल्लेख एक विशेष और व्यस्त बंदरगाह के तौर पर किया था. 18वीं शताब्दी में अंग्रेज़ों ने सूरत पर अधिकार कर लिया (History of Surat).
सूरत की गिनती ऐतिहासिक तौर पर पश्चिमी भारत के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक शहरों में से एक में होती रही है. सूरत गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा और भारत का नौवां सबसे बड़ा शहर है. यह अपने कपड़े और हीरे के कारोबार के लिए प्रसिद्ध है. सूरत में दुनिया के तीन-चौथाई हीरे काटे और पॉलिश किए जाते हैं. गुजरात राज्य में सबसे ज्यादा फ्लाईओवर सूरत में हैं. सूरत जिले में मुख्य रूप से कपास, बाजरा, दलहन और चावल की खेती होती है. कपड़े का उद्योग सूरत शहर में ही सीमित है. 1990 से यहां गन्ना, अंगूर और केले जैसे नकदी फसलो की भी खेती की जा रही है (Economy and Agriculture of Surat)
सूरत और उसके आसपास घूमने के लिए कई अच्छी जगहें हैं. यहां कई ऐतिहासिक स्मारक हैं जिनमें दांडी, डुमास, हजीरा, तीथल और उभ्रत प्रमुख आकर्षण हैं. दांडी ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण स्थान है. दांडी वह स्थान है जहां महात्मा गांधी ने 1930 में दांडी मार्च शुरू किया था. डुमास, सूरत शहर से 16 किमी दूर स्थित एक समुद्र तट है. हजीरा, एक और खूबसूरत समुद्र तट है जो शहर से 28 किमी दूर है. उभरात शहर से 42 किमी दूर एक और खूबसूरत समुद्र तट है (Tourist Places of Surat).
सूरत मुख्यत: कपड़ा उद्योग और डायमंड कटिंग-पोलिशिंग के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए इस शहर को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है। विश्व में 10 हीरा में से 8 हीरा की पॉलिशिंग सूरत में होती है और भारत की जेम्स एंड ज्वैलरी की कुल 80,000 करोड़ रुपए की आय में से 80 फीसदी हिस्सा सूरत शहर का होता है।
सूरत में घूमने लायक 17 जगह
1. सूरत में घूमने के लिए 16 सबसे अच्छी जगहें
2. डच गार्डन
4. हजीरा गांव
5. सरदार पटेल संग्रहालय
6. अंबिका निकेतन मंदिर
7. दांडी बीच
8. सरथाना नेचर पार्क
१. जगदीश चंद्र बोस एक्वेरियम 10. स्वामीनारायण मंदिर
11. विज्ञान केंद्र
12. अमाज़िया वाटर पार्क
13. सूरत का किला
14. सुवाली बीच
15. स्नो पार्क
16. बारडोली
17. गेवियर झील
वर्तमान में सूरत शहर देश में वस्त्र निर्माण में प्रथम स्थान पर है। यहाँ पर हर प्रकार के वस्त्रों साड़ी, ड्रेस मैटेरियल और सभी प्रकार के रेडीमेड वस्त्रों का भी वृहत् पैमाने पर उत्पादन होता है। यहाँ पर भारत के लगभग सभी राज्यों के लोग निवास करते है। इसी कारण यह "लघु भारत"के नाम से भी जाना जाता है।
सूरत भारत का सबसे स्वच्छ शहर है और इसे "द सिल्क सिटी", "द डायमंड सिटी", "ग्रीन सिटी" आदि के नाम से भी जाना जाता है।
Sahara Darwaja अपने कपड़ा बाजार के लिए जाना जाता है और इसे सूरत का प्रमुख खरीदारी गंतव्य माना जाता है, खासकर महिलाओं के लिए। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में साड़ी बनाने वाले हैं। अगर आप पारंपरिक कपड़े जैसे साड़ी, सलवार कमीज और कई तरह की कपड़ों की सामग्री खरीदना चाहते हैं, तो आपको इस बाजार में जरूर जाना चाहिए।


