वाराणसी: बरेका के टेक्नीशियन अजय कुमार बिंद ने नेशनल एथलेटिक्स में जीता कांस्य पदक
BLW Varanasi technician Ajay Kumar Bind won bronze in 5000m race with 14:03.86 timing at 65th National Open Athletics Championship 2026 in Delhi.
INDIA NEWS REPORT
कुलदीप बरनवाल
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कर्मी श्री अजय कुमार बिंद ने 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 08 से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अजय ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में 14 मिनट 03.86 सेकंड का समय दर्ज कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
टेक्नीशियन से नेशनल एथलीट तक का सफर
श्री अजय कुमार बिंद बरेका में टेक्नीशियन (फिटर) के पद पर कार्यरत हैं। ड्यूटी के साथ-साथ निरंतर अभ्यास जारी रखते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि उनकी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और कठिन परिश्रम का परिचायक है।
बरेका प्रशासन ने उनकी इस सफलता को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों एवं रेलकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। बरेका परिवार ने उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की है।


