संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं' चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले PM मोदी
संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं' चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 27 अगस्त यानी रविवार को 'मन की बात' के 104वें संस्करण को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- सावन महाशिव, उत्सव और उल्लास का महीना है। चंद्रयान की सफलता ने उत्सव के इस माहौल को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन से ज्यादा का समय हो रहा है। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा की जाए कम है।
'अभी तो सूरज उगा है'
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब आज आपसे बात कर रहा हूं तो एक पुरानी मेरी कविता की कुछ पंक्तियां याद आ रही है।
'संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं'
पीएम मोदी ने कहा कि 23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं। मिशन चंद्रयान नए भारत की उस स्पिरिट का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है।
पिछले महीने 30 जुलाई को मन की बात का 103वां संस्करण प्रसारित किया गया था। इस दौरान पीएम मोदी ने पहली बार 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान का जिक्र किया था।


