भाजपा सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर ने छोड़ी सक्रिय राजनीति
भाजपा अध्यक्ष को फोन पर दी जानकारी, ट्वीट कर किया जिक्र
इंडिया न्यूज़ रिपोर्ट
विशेष संवाददाता
शिव विशाल गुप्ता
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी है।
खबरों के मुताबिक वैसे भी इस बार भाजपा उनको मैदान में नहीं उतारती।वह पिछले पांच साल बहुत कम राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं।
लेकिन वह बहुत बड़े समाजसेवी भी हैं। दिल्ली में वह जन रसोई के माध्यम से गरीबों को मात्र एक रुपए में भरपेट खाना खिलाते हैं। उन्होंने इस तरह की पांच जन रसोई खोल रखी है।
वह शहीदों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाते हैं।
तभी उनको 2019 के चुनाव में 6 लाख 96 हजार वोट मिले थे। कांग्रेस और आप को मिला कर 5 लाख 73 वोट मिले थे।


