कलकत्ता HC के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय का इस्तीफा, 7 मार्च को भाजपा में शामिल होने का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल, कोलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय 7 मार्च को बीजेपी में शामिल होंगे :जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
जगदीश शुक्ला
पश्चिम बंगाल (कोलकाता) कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं 7 मार्च को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा हूं।
जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि उन्होंने अब राजनीति में उतरने का फैसला किया है, क्योंकि टीएमसी ने उन्हें मैदान में आकर लड़ने की चुनौती दी थी. उन्होंने कहा कि वह पश्चिम बंगाल की वर्तमान राजनीतिक स्थिति से खुश नहीं हैं और राज्य के लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं।
कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं 7 मार्च को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा हूं'. पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में किस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार होंगे, जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा, 'मैं जिस सीट से भी लड़ूंगा, इसकी जानकारी आप सभी को जरूर दूंगा'.
उन्होंने कहा, 'सत्ताधारी पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) के प्रवक्ताओं ने बार-बार मेरी आलोचना की है. उन्हें नहीं पता कि किसी जज के बारे में वे ऐसी बातें नहीं कह सकते. उनके घोटाले सामने आ रहे हैं. मैंने अब राजनीति में उतरने का फैसला किया है, क्योंकि उन्होंने (टीएमसी) मुझे मैदान में आकर लड़ने के लिए चुनौती दी है. मैंने कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को अपना इस्तीफा सौंप दिया है'. न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने आलोचकों को अपने खिलाफ केस दर्ज कराने की चुनौती दी, जो उनके राजनीति में शामिल होने और उनके पूर्व फैसलों पर सवाल उठा रहे हैं।
कौन हैं जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय जिनके चुनाव लड़ने की हैं अटकलें, विवादों में रहे, दे चुके हैं बड़े फैसले!
जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा है कि वे कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे रहे हैं, यह उनकी अंतरात्मा की आवाज है. उन्होंने कहा," अब मुझे बड़े लोगों और बड़े क्षेत्र में जाना चाहिए. एक जज कोर्ट में आने वाले मामलों को ही देखता है, लेकिन हमारे देश में और हमारे राज्य पश्चिम बंगाल में बहुत बड़ी संख्या में बहुत असहाय लोग हैं।"
कौन हैं जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय जिनके चुनाव लड़ने की हैं अटकलें, विवादों में रहे, दे चुके हैं बड़े फैसले! जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा है कि वे कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे रहे हैं, यह उनकी अंतरात्मा की आवाज है. उन्होंने कहा," अब मुझे बड़े लोगों और बड़े क्षेत्र में जाना चाहिए. एक जज कोर्ट में आने वाले मामलों को ही देखता है, लेकिन हमारे देश में और हमारे राज्य पश्चिम बंगाल में बहुत बड़ी संख्या में बहुत असहाय लोग हैं."
जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने कलकत्ता हाई कोर्ट से इस्तीफा देकर सियासी पारी शुरू करने का इशारा किया है. उन्होंने कहा है कि वे मंगलवार को अपनी न्यायिक कर्तव्यों को समाप्त कर देंगे. इसके बाद वे ये तय करेंगे कि किस पार्टी को ज्वाइन कर करियर की नई पारी की शुरुआत की जाए. पश्चिम बंगाल में चर्चा है कि जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय बीजेपी की सदस्यता ले सकते है।
बंगाल में अटकलें लगाई जा रही है कि जस्टिस अभिजीत बंगाल के तामलुक संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं. ये सीट कभी मौजूदा बीजेपी नेता और सीएम ममता बनर्जी के पूर्व सहयोगी सुवेंदु अधिकारी की हुआ करती थी. अभी इस सीट से सुवेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी सांसद हैं।
जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि वे अब लोगों की सेवा करना चाहते हैं और वे अपनी 'अंतरात्मा की पुकार' पर ऐसा कदम उठाने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, "मैं कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे रहा हूं, यह मेरी अंतरात्मा की आवाज है. अब, मुझे बड़े लोगों और बड़े क्षेत्र में जाना चाहिए. एक न्यायाधीश कोर्ट में आने वाले मामलों को ही देखता है, लेकिन हमारे देश में और हमारे राज्य पश्चिम बंगाल में बहुत बड़ी संख्या में बहुत असहाय लोग हैं." उन्होंने कहा कि अगर वे राजनीति में उतरते हैं तो इन असहाय लोगों की मदद कर सकते हैं।


