बैंक घोटाले को लेकर झुनझुनवाला समूह के वाराणसी, दिल्ली, रोहतास, स्थित दर्जन भर ठिकानों पर ईडी के छापे
बैंक लोन घोटाले के मामले में जेवीएल एग्रो लिमिटेड के अधिष्ठाता दीनानाथ झुनझुनवाला के यहां प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है।:जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
जगदीश शुक्ला
वाराणसी:आर्थिक जांच शाखा ने शुक्रवार को झुनझुनवाला के वाराणसी स्थित पारिवारिक कार्यालय और आवास पर छापेमारी की। नाटी इमली समेत सारनाथ, सिंधौरा रोड पर आवास और जौनपुर, बिहार में फैक्ट्रियों पर कार्रवाई चल रही है। सुबह 6 बजे सभी जगहों पर एकसाथ टीम पहुंची। केवल नाटी इमली स्थित आवास पर 15 से अधिक अधिकारियों की टीम मौजूद है। नाटी इमली आवास पर अधिकारी बैंक लोन से जुड़ी फाइलों और कंपनी की संपत्तियों को खंगाल रहे हैं।
झुनझुनवाला परिवार का खाद्य तेल झूला एक प्रतिष्ठित ब्रांड है। बताया जा रहा है कि जांच इसी से जुड़ी हुई है. जानकारी के मुताबिक. आर्थिक जांच टीम सबसे पहले नाटीइमली स्थित दीनानाथ झुनझुनवाला के आवास पर पहुंची. जबकि दूसरी टीम उनके परिवार के महेश झुनझुनवाला के कार्यालय पर धमक दी।दोनों जगहों पर कई घंटों तक गुरिल्ला मौजूद रहे।ईडी अधिकारियों के मुताबिक, यह 2000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला है. वाराणसी के अलावा दिल्ली, हरियाणा समेत कुल 12 अन्य जगहों पर छापेमारी चल रही ।
सूचना है कि लोकल पुलिस या एडमिनिस्ट्रेशन से किसी तरह की कोई मदद नहीं ली गई है और न ही किसी को शामिल किया गया है।


