"नगर आयुक्त साहब "नगर निगम प्रवर्तन दल शायद भूल गए चांदपुर मंडुवाडीह रोड
सड़को पर दुकान और मकान कर कब्जा तो क्यों ना लगे मंडुआडीह क्षेत्र में घंटो जाम,प्रवर्तन दल की चेतावनी के बाद भी सड़को पर है अवैध कब्जा:जगदीश शुक्ला
जगदीश शुक्ला
वाराणसी: चांदपुर से मंडुवाडीह रोड जाने वाली सड़क को दुकानदारों ने कब्जा कर बैठा है। लेकिन नगर आयुक्त साहब को इसकी जानकारी शायद अभी तक नहीं है या है भी तो पवर्तन दल को आदेशित नहीं किया जा रहा है।
जिस सड़क की चौड़ाई 10 साल पहले 80 फिट था आज वह सिमट कर 20 फिट रह गया।
चार महीना पहले प्रवर्तन दल आकर अतिक्रमण करने वाले को एनाउंसमेंट करके चेतावनी देकर अपना कोरम पुरा किया गया की अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
प्रवर्तन दल के चेतावनी का नतीजा रहा विफल
किसी दुकानदारो को कोई फर्क नहीं पड़ा अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सकरी रोड होने के कारण किसी न किसी का प्रतिदिन एक्सीडेंट होता रहता है।
नगर आयुक्त साहब एक बार इस रोड का मुयाना करके देखें कि प्रवर्तन दल किस प्रकार किस तरह सिर्फ अपना कोरम पूरा कर रहा है आज दुकानदार लोगों ने सड़क कब्जा करके कैसे दुकान व घर बना लिये हैं।
मंडुआडीह में लगता है घंटो जाम
मंडुआडीह चौराहे पर चारो तरफ से घंटो जाम लगता है जिसमे कई घंटे एम्बुलेंस तक फंस जाती है स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक व यातायात के लोगो को जाम छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है कभी कभी तो ऐसा होता है कि जाम में प्रशासनिक अधिकारी भी फंस जाते है और उतर कर अपनी गाड़ियों से जाम छुड़ाते दिखाई देते है।


