एक सेल्फी ने लिया 5 लड़कियों की जान । एक पल में खुशी बदला मातम में । सेल्फी पोज देने के चक्कर में हुवा बड़ा हादसा
भोजपुर जिला के चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा पत्थरवा घाट पर शनिवार की शाम पांचबजे सोन नदी में जिउतिया स्नान के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में एक नवविवाहितासमेत पांच युवतियां डूब गयीं. स्थानीय लोगों ने बताया कि सेल्फी लेने के दौरान एकयुवती पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गयी. इसके बाद एक-दूसरे को पकड़ने के चक्करमें पांचों युवतियां डूब गयीं. देर रात तक इनकी तलाश की जा रही थी. इस घटना के बादघाट पर चीख-पुकार मच गयी. इस हादसे में दो परिवारों के दो-दो और एक परिवार की एकयुवती के डूबने की सूचना है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने नदी मेंछलांग लगायी,
लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी..परिवार संग जिउतीया स्नान करने आयेथे सभीशनिवार को शाम के तीन बजे के करीब सभी चांदी स्थित अपने घर से बहियारा स्थितपत्थरवा घाट आये थे. इसी दौरान सभी सोन नद में स्नान करने उतर गई. इसी बीच अचानकसभी गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वेडूबने लगी एक दूसरे को पकड़ कर खिंचने की कोशिश करने लगीं लेकिन एक के बाद एक सभीगहरे पानी में चली गयी और नदी की तेज धार की वजह से डूब गए. .अवैध खनन बना डूबने केकारणसोन नद में जिउतीया स्नान करने आई महिलाओ ने रोते हुए बताया कि जिस जगह पर हमलोग स्नान कर रहे थे
वहां पहले से नदी में पानी के अंदर मशीन से बालू खोदा गयाथा.जिसकी वजह से नदी में पैर धंस रहा था. यही कारण था कि दूसरे गांव से आई व्रतियोंऔर साथ गयी युवतियों और महिलाओं को स्नान करने के दौरान इसका अंदाज नहीं मिला. इसीदौरान पांचों युवतियां एक एक कर उस गहरे पानी में बने धंसान में डूबती चली गयी औरएक दूसरे को बचाने के क्रम में गहरे पानी में चली गयी और डूब गई. .
स्थानीय गोताखोरों के प्रयास के बाद भी नहीं मिली सफलता
जैसे हीपांचों युवतियां नदी के गहरे पानी में डूबी घाट पर चीख पुकार मच गई. जिउतिया स्नानकरने आई व्रतियों की चीख पुकार सुन स्थानीय लोग और गोताखोर घाट की ओर दौड़े और नदीमें छलांग लगा दी. हालांकि घाट से बहियारा गांव की आबादी काफी दूरी पर है. जबतकस्थानीय लोग और गोताखोर पहुंचते तबतक बहुत देर हो चुकी थी. गोताखोरों ने शाम पांचबजे से लेकर अंधेरा होने तक काफी छानबीन की लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी.अंधेराहोने पर थक हार कर गोताखोरों ने खोजबीन बन्द कर दिया. .
डूबने वालों की हुई पहचानडूबने वालो में चांदी थाना क्षेत्र के चांदी निवासी चितरंजन वर्मा की दो बेटियां 16वर्षीय चंद्रावती कुमारी और 15 वर्षीय सुमन कुमारी है. इसके साथ ही कुंजनटोला चांदीनिवासी ददन राय की 20 वर्षीय शादीशुदा पुत्री अनिता कुमारी और रिश्ते में साला कीबेटी और उदवंतनगर के करवां मिल्की निवासी दशरथ यादव की 18 वर्षीय पुत्री निशाकुमारीभी डूब गई.
इसके लावा चांदी के ही देवेन्द्र वर्मा की 19 बर्षीय बेटी अंजलीकुमारी भी डूबने वालों में शामिल है. इनमें से ददन राय की पुत्री अनिता कुमारी कीशादी पिछले वर्ष ही कोइलवर के नारायणपुर निवासी प्रभुनाथ सिंह के पुत्र ऋषभ कुमारसे हुई थी. वह अपने मायके कुंजनटोला आई थी. अनिता और निशा आपस मे ममेरी-फुफेरी बहनहैं.
वहीं चांदी थाना के चांदी निवासी चितरंजन वर्मा की दो बेंटियां चंद्रावती औरसुमन तथा देवेंद्र वर्मा की बेटी अंजली आपस में चचेरी बहन है. .परिजनों के घर मचाचीख पुकारइधर एक ही गांव के पांच युवतियों के डूबने की सूचना मिलते ही हाहाकार मचगया. परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली चीख पुकार मच गई. जिसको जैसे सूचना मिलीसब बहियारा स्थित सोन नद घाट की ओर दौड़े. घाट पर भी महिलाओं के चीख पुकार से माहौलगमगीन हो गया. एक ही गांव के तीन परिवारों के पांच युवतियों के अचानक इस तरह नदीमें डूब जाने से पूरा गांव गमजदा दिखा.
सब के चेहरे पर इस दुख को लेकर गमगीनथा.
सुबह फिर होगी खोजबीनइधर घटना की सूचना पर दलबल केसाथ घाट पर पहुंचे चांदी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के साथ हीघटनास्थल पर पहुंचा तथा दलबल के साथ स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य चलायागया. स्थानीय गोताखोरों के अथक प्रयास के बावजूद किसी के शव को खोजा नहीं जा सकाहै. वरीय पदाधिकारियों को सूचना दी गयी है. रविवार की सुबह एसडीआरएफ और स्थानीयगोताखोरों की मदद से डूबने वालों की खोजबीन की जाएगी.


