बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू, नीतीश कुमार ने 250 जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

मुख्यमंत्रीमहिलारोजगारयोजना ,नीतीशकुमार,बिहारसरकार ,महिला_सशक्तिकरण ,स्वरोजगार ,बिहार_समाचार,महिला_रोजगार,आत्मनिर्भर_भारत

बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू, नीतीश कुमार ने 250 जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना के तहत 250 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जागरुकता अभियान की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए प्रथम किस्त के रूप में ₹10,000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। छह महीने तक सक्रिय रहने और प्रगति की समीक्षा के बाद, जरूरत पड़ने पर ₹2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर, किराना दुकान, डेयरी फार्मिंग जैसे स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

राज्य सरकार ने इसके लिए 20,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ बिहार की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाएगी