पत्नी ने की चप्पल से पति की पिटाई,सड़क पर घण्टो चला हाई वोल्टेज ड्रामा

(अमित शर्मा)बिहार भागलपुर संवाददाता: प्रेम विवाह करने वाले दम्पत्ति के आपसी विवाद का हाई वोल्टेज ड्रामा घण्टो तक सड़क पर चलता रहा बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी

पत्नी ने की चप्पल से पति की पिटाई,सड़क पर घण्टो चला हाई वोल्टेज ड्रामा
भागलपुर पति पत्नी का सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

(बिहार) भागलपुर संवाददाता

अमित शर्मा

बिहार प्रान्त के भागलपुर में पति-पत्नी की लड़ाई घर की चार दीवारी से बाहर निकलकर सड़क पर शुरू हो गई. फिर क्या था लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

         जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित चुन्नी साह लेन में रविवार को पत्नी के द्वारा अपने पति को जमकर धुनाई कर दी। यह देख धीरे-धीरे लोग वहां इकट्ठा होने लगे। इसी भीड़ से किसी ने यह वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उधर इसकी सूचना मिलते ही मौके पर 112 की पुलिस टीम पहुंच गई। फिर पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर नाथनगर थाना पहुंची।

       पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी है। बरारी में रहते हैं। वहीं महिला ने बताया कि 2018 में उसने बरारी के रहने वाले कुणाल पासवान से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा। लेकिन धीरे-धीरे हमारे वैवाहिक जीवन में कई उतार चढ़ाव होने लगे। महिला अपनी सहेली के घर नाथनगर मनसकामना नाथ मंदिर चौक के समीप गई हुई थी। वहां उसके पति ने विवाद करना शुरू कर दिया। फिर महिला ने जमकर अपने पति की चप्पल से धुनाई कर दी। नाथनगर थाना में पुलिस ने बॉण्ड भरवा कर उसके पति को छोड़ दिया है।