बिहार:बक्सर में महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म,सभी स्वथ्य

कहते है ऊपर वाले के घर देर है अंधेर नही ये कहावत बिहार में चरितार्थ होते भी देखी गयी शनिवार को महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, शादी के चार वर्ष तक कोई बच्चा ना होने से हर मंदिरों में दम्पत्ति ने मत्था टेका,एक बेटी और और एक बेटा भी है अब एक साथ चार बच्चों के जन्म से बेहद खुश है परिवार,डॉक्टरों को कहा धन्यवाद:अमित शर्मा

बिहार:बक्सर में महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म,सभी स्वथ्य
बिहार के बक्सर में जन्मे एक साथ बच्चे सभी स्वस्थ

बिहार संवाददाता: अमित शर्मा

बक्सर जिले के नैनी जोर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी नैनी जोर निवासी भरत यादव की पत्नी ज्ञानति देवी ने शनिवार को एक साथ चार बेटे को जन्म दिया है। हालांकि चारों बच्चे ऑपरेशन करके हुए हैं। ज्ञानती देवी शादी के बाद चार साल तक गर्भवती नहीं हो थी।अब एक साथ चार बच्चे हुए तो उनका परिवार खुशी से झूम उठा है।

बिहार: जिले में एक दंपति को शादी के चार साल तक कोई बच्चा नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दंपति ने बच्चे की चाह में इलाज के साथ साथ पूजा पाठ भी कराया।जिसके बाद महिला ने अब एक साथ चार बेटे को जन्म दिया है।

पूरे क्षेत्र में चार बच्चे होने की बात चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, शनिवार को बक्सर जिले के नैनी जोर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी नैनी जोर में रहने वाले भरत यादव की पत्नी ज्ञानति देवी ने एक साथ चार बेटे को जन्म दिया है। हालांकि चारों बच्चे ऑपरेशन करके हुए हैं। वहीं शादी के चार साल तक कोई बच्चा नहीं होने के बाद अब एक साथ चार बच्चे होने से उनका परिवार खुशी से झूम उठा है।

महिला के पति भरत जो प्राइवेट कंपनी मे काम करता है बताया कि ज्ञानती देवी से उनकी शादी मई 2013 में हुई थी. उसके बाद 2015 में दोनों का गौना हुआ था। मई 2015 में गौना होने के बाद वो अपनी पत्नी को घर ले आया, उसके बाद चार साल तक उसकी पत्नी गर्भवती नहीं हो सकी. इसके बाद चार सालों तक आरा के एक निजी अस्पताल में पत्नी का इलाज करवाया तब तीन साल पहले एक लड़की (चांदनी) हुई, जो अब तीन साल की हो गई है।वहीं चांदनी के बाद एक लड़का भी हुआ जो अब ढाई साल का हो गया है। वहीं अब पत्नी को एक साथ चार बेटे होने के बाद परिवार के लोग काफी खुश हैं।

डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई सफलतापूर्वक हुआ ऑपेरशन सभी बच्चे स्वस्थ्य

डॉक्टरों के मुताबिक चारों शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चों को देखने के लिए अस्पताल में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी और अस्पताल परिसर गीतों से गूंजने लगा महिलाएं शोहर गाने लगी और परिवार और रिश्तेदारों का पहुंचना शुरू हो गया है। सभी शिशुओं और मां को अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ केंद्र स्थित चिकित्सा ईकाई में भर्ती रखा गया है। डॉक्टर गुंजन सिंह ने बताया कि महिला को जॉन्डिस था। जिसके बाद महिला की कंडीशन इतनी ठीक नहीं थी। उसके बाद उसका ऑपरेशन हुआ और उसके चार बच्चे हुए। हमारे लिए सबसे अच्छी बात ये थी कि सभी बच्चों ने जल्द ही रिस्पॉन्स किया।