'पलटू राम के चक्कर में हम भी पलट गए थे...', नवादा में जीतन राम मांझी का CM नीतीश कुमार पर हमला

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को नवादा में आयोजित जनसभा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार मुझसे 2 साल छोटा है शिक्षा में भी और राजनीति में भी। मांझी ने कहा कि 9 माह हमने बिहार के लिए काम किया। बीच में हटा दिया।

'पलटू राम के चक्कर में हम भी पलट गए थे...', नवादा में जीतन राम मांझी का CM नीतीश कुमार पर हमला
जीतन मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला हमला; कहा- हमें यूज करना चाहा

 पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को नवादा में आयोजित जनसभा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार मुझसे 2 साल छोटा है, शिक्षा में भी और राजनीति में भी।

मांझी ने कहा कि 9 माह हमने बिहार के लिए काम किया। बीच में हटा दिया। जीतन मांझी  सीएम वोट से नहीं बना, कुछ लोग सीना तान के कहते हैं, हमने सीएम बनवाया। 2023 तक तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए कहा था अब तरह-तरह के नाटक कर रहे हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि नीतीश सोचते कुछ और हैं, वह हमें जो बोलते थे, वही किये दो माह तक। नीतीश मुझसे 2 साल छोटा है। शिक्षा में भी राजनीति में भी।

मीडिया की बातों का हुआ असर

मांझी ने कहा कि वह (नीतीश) अपनी पसंद के मंत्री बनाना चाहते थे। एक पुर्जा पर लिस्ट दिए। बिना पूछे मंत्रियों को विभाग बांट दिया। सीएम हम और निर्णय वह ले रहे थे। हम मन मसोसकर सीएम का काम कर रहे थे। मीडिया ने लिखा रबर स्टांप हैं जीतन मांझी। रिमोट से चल रहे, तब मेरी चेतना जाग गई। मुझे भोला शास्त्री की तरह यूज करना चाहे। हम ठोस निर्णय लिए। अपनी मर्जी से काम करना शुरू किए।

मांझी ने कहा कि हमने सीएम रहते ठेका के नियमों में बदलाव किया। 75 लाख तक के ठेका में आरक्षण दिया। ठेका लाइसेंस बनवाने में गरीबों की सहभागिता बढ़वाई। आज हजारों गरीब ठेकेदार बने हुए हैं। ठेकेदारी में आरक्षण को सीएम ने आज तक रोक रखा है। आरक्षण बंद करवा रखा है।

मांझी बोले- ज्यादा नहीं बोलेंगे, डर लगता है

उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान में कुछ मंत्री सीएम नीतीश के नाक के बाल बने हुए हैं और भी बहुत कुछ बने हुए हैं। ज्यादा नहीं बोलेंगे डर लगता है। हमने 34 निर्णय लिया था। हम गरीब के बेटा। दो रूम में मैं, जानवर, मुर्गी सब साथ में रहे हैं। इसलिए आवास योजना में व्यापक बदलाव किया। सूअर, गाय, मुर्गी, आदमी सब रहे इसके लिए व्यवस्था किए थे। हमने प्रस्ताव बनाने के लिए कहा था। मुझे रफा-दफा कर दिया। गरीब को उस तरह का घर नहीं मिला।

पूर्व सीएम ने कहा कि मार्केट रेट से गरीबों को जमीन दिलाने के लिए कहा था। 30 जून 2015 तक भूदान की जमीन बांटने के लिए कहा था। वह भी नहीं होने दिया। गरीब आज कब्जे के लिए तरस रहे हैं। नीतीश ने हमें नाजायज ढंग से सीएम पद से हटाया था।

पलटू राम के चक्कर में हम भी पलट गए थे: मांझी

मोदी जी ने मुझे काफी सम्मान दिया है। देश के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। 508 स्टेशन के लिए करोड़ों रुपये दिया है। पीएम का रुतबा बहुत है। इन्हें सभी लोग यहां तक की राष्ट्राध्यक्ष ने पैर छूकर प्रणाम किया। यह सम्मान दिया।