वरिष्ठ समाजसेवी डॉ0 राजेश बक्शी का सम्मान कर दिया गया प्रशस्ती पत्र
डॉ आर0के बक्शी का हुआ सम्मान :जयचन्द वाराणसी
जयचन्द
INDIA NEWS REPORT
आज दिनांक 31 मार्च रविवार को निःस्वार्थ सामाजिक कार्यो, श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को निःशुल्क चिकित्सा कैम्प लगाने के लिये साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने के लिए डॉ आ0के0 बक्शी को समाज संगठन सोसायटी जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह में अपर जिलाधिकारी एडीएम आलोक कुमार वर्मा द्वारा डॉ0 बक्शी का स्वागत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
डॉ0 राजेश कुमार बक्शी लगातार विगत कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रो में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर लोगो के हेल्थ चेकअप कर निःशुल्क दवाइयां वितरण करते है व साथ ही लम्बी बीमारियों से ग्रसित लोगो का निःशुल्क इलाज करते आ रहे है।


