महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ : पीजी के पांच विषयों में 175 ने कराई काउंसिलिंग

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ : पीजी के पांच विषयों में 175 ने कराई काउंसिलिंग

जयचन्द

 वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पीजी में दाखिले के लिए चल रही काउंसिलिंग के दूसरे दिन पांच विषयों में 175 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। साथ ही 70 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। काउंसिलिंग कराने वालों को दो दिन के भीतर फीस जमा करनी होगी।

अगली काउंसिलिंग 14 सितंबर को होगी। विश्वविद्यालय में स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद अब स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. केके सिंह के निर्देशन में 11 से 15 सितंबर तक काउंसिलिंग के दूसरे दिन एमए हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान के विषयों के लिए छात्र पहुंचे। एमए हिंदी में बुलाए गए 49 अभ्यर्थियों में से 29 उपस्थित हुए जबकि 27 ने काउंसिलिंग कराई। इतिहास में 58 अभ्यर्थियों की जगह 45 आए, लेकिन 38 की काउंसिलिंग हुई। अर्थशास्त्र में 50 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से 29 ने काउंसिलिंग में हिस्सा लिया। समाजशास्त्र में 58 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 38 की काउंसिलिंग और राजनीति विज्ञान में बुलाए गए 57 की जगह 43 की काउंसिलिंग हुई। प्रवेश सेल की ओर से बनाई गई हेल्प डेस्क के माध्यम से भी छात्रों को प्रवेश संबंधी जानकारी दी गई। 14 सितंबर को एमए संस्कृत, उर्दू, मनोविज्ञान, भूगोल, ड्रामा में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग होगी।