यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी कार्यवाही
केंद्र व्यवस्थापक सहित कई शिक्षकों को हटाया गया , 5 सॉल्वर पर प्राथमिकी दर्ज
इंडिया न्यूज़ रिपोर्ट
विशेष संवाददाता, प्रयागराज
शिव विशाल गुप्ता
यूपी बोर्ड की गुरुवार को आयोजित हाईस्कूल विज्ञान और इंटरमीडिएट की गणित वा जीव विज्ञान की परीक्षा में 14 शिक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों सहित पांच साल्वरो पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई वा ड्यूटी से कार्यमुक्त कर दिया गया।
प्रथम पाली में हाईस्कूल वा द्वितीय पाली में गणित वा जीव विज्ञान की परीक्षा में प्रयागराज के केंद्रों की जांच के लिए बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने दो टीमों को गठित किया था जिसमें से एक टीम का नेतृत्व स्वयं सचिव ने किया। दोनों टीमों ने जिले के सात केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान इन केंद्रों से आठ कक्ष निरीक्षको के पास क्यू आर कोड वाला परिचय पत्र नहीं मिला। सचिव ने इसे गंभीरता से लेते हुए चौधरी महाराजदीन इंटर कालेज के पांच कक्ष निरीक्षक वा केंद्र व्यवस्थापक, शिवाजी इंटर कालेज होलागढ़ के केंद्र व्यवस्थापक, सुमेरादेवी पटेल इंटर कालेज लालगोपालगंज के दो कक्ष निरीक्षकों एवं केंद्र व्यवस्थापक, हीरालाल पटेल इंटर कालेज नवाबगंज के केंद्र व्यवस्थापक तथा भोलानाथ रामसुख पटेल इंटर कालेज दहियांवा के एक कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक को हटाने का निर्देश दिया।
इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।


