जोर शोर से चल रही है दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे की फिल्म 'मैं मायके चली जाऊँगी' की शूटिंग
आजमगढ़ सांसद व भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे स्टारर भोजपुरी फिल्म 'मैं मायके चली जाऊँगी' की शूटिंग आजमगढ़ में जोर शोर से चल रही है।
बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे जब भी एक साथ रुपहले परदे पर आते हैं तो दर्शक उन्हें देखने के लिए बेताब हो जाते है क्योंकि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी का रिकॉर्ड रहा है अब तक जितनी भी फिल्में दी है इस जोड़ी ने वो सभी सम्पूर्ण पारिवारिक रही जिन्हे लोग आज भी देखना पसंद करते है और इस जोड़ी की अभिनय की बात करे तो रील को रियल बना देते है यानी जो भी किरदार होगा अपने अभिनय से उस किरदार को दर्शको के दिल में जीवंत कर देते है। इस फिल्म में भी ऐसा ही कुछ होने वाला है क्योंकि आप लोग फिल्म के टाइटल से समझ सकते है क्या धमाल करने वाली है ये जोड़ी।
बात करें फिल्म निर्माता व फिल्म वितरक प्रवीण कुमार की तो वे जब भी कोई फिल्म का निर्माण करते हैं तो सबसे पहले दर्शकों की पसंद का ध्यान रखते हैं, क्योंकि प्रवीण कुमार फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं तो उन्हें पता है कि दर्शक कैसा सिनेमा देखना पसंद करते हैं। इसलिए एक बार फिर वे दर्शकों की पसंद की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म 'मैं मायके चली जाऊँगी' बना रहे हैं। इसके पहले दिनेश लाल यादव निरहुआ को लेकर बहुत प्यारी फिल्म "गोवर्धन" का निर्माण किया जो बहुत जल्द आप सभी के बीच आने वाली है।
इस फिल्म का निर्माण ड्रीम कैचर प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है जिसके निर्माता इकबाल इब्राहिम मकानी, प्रवीण कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार ओम झा हैं। डीओपी डी के शर्मा, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर विजय श्रीवास्तव हैं। प्रोडक्शन हेड अरशद शेख पप्पू, प्रोडक्शन मैनेजर गौरव पटेल हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, शुभम तिवारी, राधा सिंह, अमित शुक्ला, रजनीश झांजी, बीना पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, प्रेम दूबे, रश्मि शर्मा, विद्या सिंह, राहुल श्रीवास्तव, सोनाली मिश्रा, पूनम वर्मा आदि हैं।


