वाराणसी: श्रावण मास में कांवरियों के मार्ग में ना बिके मांस व बन्द रहेगी नॉनवेज दुकाने

श्रावण मास में कांवरियों के मार्ग में मांस ना बिके व सभी नॉनवेज की दुकानें बंद रखने को तैयारी में जुटा नगर निगम:जयचन्द की रिपोर्ट

वाराणसी: श्रावण मास में कांवरियों के मार्ग में ना बिके मांस व बन्द रहेगी नॉनवेज दुकाने

INDIA NEWS REPORT

वाराणसी:जयचन्द

वाराणसी। सावन के महीने में काशी आने वाले लाखो शिवभक्त और कावड़ियों को सुगम दर्शन करवाने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन जुट गया है। बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम से लेकर काशी तमाम शिवालयों के मार्ग को सही करने के साथ स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाए जाने की तैयारी जोरो शोर पर चल रहा है। वाराणसी नगर निगम काशी आने वाले कावड़ियों के मार्ग पर स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्था के अलावा कावड़ियों के मार्ग से खुले में मांस और नॉनवेज की दुकानों को बंद करवाने की तैयारी में है।

वाराणसी नगर निगम के महापौर अशोक तिवारी ने बताया कि सावन के पवित्र महीने में काशी आने वाले श्रद्धालुओं को जितनी अच्छी सुविधा हो उसको देने का प्रयास है। जहां तक खुले में मांस बेचने की बात है, उसे अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, कि सावन में कावड़ियों के मार्ग में खुले में मांस न बिके। इस बाबत वाराणसी एडीएम से वार्ता की गई है।

वही वाराणसी नगर निगम के उप सभापति ने बताया- काशी आने वाले कावड़ियों के मार्ग और स्टेशनों के बाहर खुले में नॉनवेज न बीके इस पर सभी का समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है।

हर वर्ष की भाँति इस वर्ष श्रावण मास में विश्वनाथ धाम कावड़ियों के साथ ही अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के वाराणसी आने की संभावना जताई गई है।