ग्राम प्रधान सहित आधा दर्जन लोगों पर दर्ज हुआ घर मे घुसकर मारपीट तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा जाँच में जुटी पुलिस

ग्राम प्रधान सहित आधा दर्जन लोगों पर दर्ज हुआ घर मे घुसकर मारपीट तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा जाँच में जुटी पुलिस

जयचन्द वाराणसी

वाराणसी/-काशी विद्यापीठ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत हरिहरपुर के ग्राम प्रधान सहित आधा दर्जन लोगों पर पीड़ित रंजीत जायसवाल के तहरीर पर रोहनिया पुलिस ने घर मे घुसकर मारपीट,तोड़फोड़ इत्यादि संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुट गयी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 9 फरवरी को हरिहरपुर मार्ग पर ग्राम प्रधान प्रदीप पटेल व अन्य आधा दर्जन अज्ञात लोगो द्वारा रंजीत जायसवाल के निजी मंदिर पर जाने के लिए निजी रास्ते के दीवाल को जबरन गिराने व कब्जा करने के मामले को रोहनिया पुलिस ने गम्भीर से लिया है।पीड़ित रंजीत जायसवाल ने बताया कि बीते पच्चीस वर्ष पूर्व चार आराजी नम्बरो की भूमि पर मकान व रहन सहन के रूप में उपयोग करते चला आ रहा है साथ ही पूजन अर्चन के लिए एक मंदिर का निर्माण कराया उक्त मंदिर पर जाने के लिए दस फीट का रास्ता बनाकर उस पर करीब पाँच फीट का चाहरदीवारी निर्माण कर दिया अब रास्ते के अगल-बगल रह रहे ओम प्रकाश पटेल दीवाल को तोड़कर वहां एक दरवाजा लगा लिए तो वहीं दूसरी बगल राजेंद्र प्रजापति भी दीवाल तोड़कर दरवाजा खोलना चाहा लेकिन रंजीत जायसवाल के विरोध करने पर ग्राम प्रधान अपने सहयोगियों के साथ उक्त मार्ग को कब्जाने हेतु रंजीत के लड़के ऋषभ से मारपीट पर आमादा हो गए जिसमें रंजीत के पत्नी अर्चना व लड़के ऋषभ को चोटे आई थी व घटना के बाद दो थानों की फोर्स क्रमशः मंडुआडीह रोहनिया के साथ-साथ वज्र 207 एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा व एडीसीपी वरुणा जोन सर्वडन टी भी घटना स्थल पर पहुंचे थे।उक्त मामले में पीड़ित की तहरीर पर रोहनिया पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी जांचोपरांत आरोप सही पाए जाने के बाद रोहनिया पुलिस ने ग्राम प्रधान हरिहरपुर प्रदीप पटेल,ओमप्रकाश पटेल,विकास पटेल,विशाल पटेल,राजेन्द्र विश्वकर्मा,बबलू सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुट गयी है।