ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

सरस्वती पूजन के बाद विसर्जन से घर लौट रहे थे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत:वाराणसी से जयचन्द

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
फाइल फोटो

जयचन्द वाराणसी

वाराणसी::रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर चौकी अंतर्गत मड़ाव रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार महेश पटेल 27 वर्ष मड़ाव का निवासी था व शिवम पटेल 18 वर्ष अल्लुपुर चमरहा चोलापुर का निवासी था जो की मड़ाव में अपने नाना प्रभुनारायण के यहां रहकर करौंदी से आईटीआई करता था स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन दयाशंकर पटेल, संजू देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

महेश गांव में ही रहकर खेती बाड़ी कर जीवन यापन करता था महेश की पत्नी तारा देवी व माता मंजू देवी पिता रमेश का रो रोकर बुरा हाल था।

दोनो युवक सरस्वती प्रतिमा विसर्जित करके घर को वापस आ रहें थे। रेलवे लाइन के पास पेशाब करने लगे उसी समय विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सूचना के आधे घंटे बाद भी रोहनिया पुलिस के न पहुंचने पर शिवम के परिजनों ने दाह संस्कार की तैयारी भी कर ली थी जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।