आज मोहर्रम पर अलग-अलग हिस्सों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद, विभाग ने जारी की गाइडलाइन

मोहर्रम जुलूस के दौरान जिले के अलग-अलग हिस्सों में एहतियातन के तौर पर शनिवार की संध्या तीन बजे से आधी रात तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। इसको लेकर विद्युत विभाग ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है। वहीं ताजिया जुलूस के दौरान कनीय अभियंता के साथ एक टीम का गठन किया गया है जो ताजिया जुलूस पास होने के बाद तारों की निगरानी करेगी

आज मोहर्रम पर अलग-अलग हिस्सों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद, विभाग ने जारी की गाइडलाइन

मोहर्रम जुलूस के दौरान जिले के अलग-अलग हिस्सों में एहतियातन के तौर पर शनिवार की संध्या तीन बजे से आधी रात तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। इसको लेकर विद्युत विभाग ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है।

वहीं, ताजिया जुलूस के दौरान कनीय अभियंता के साथ एक टीम का गठन किया गया है, जो ताजिया जुलूस पास होने के बाद तारों की निगरानी करेगी और जहां भी फॉल्ट की सूचना रहेगी उसे विद्युत आपूर्ति बहाल करने के पूर्व ठीक करेगी।

आपूर्ति बहाल करने के लिए बनाया गया है एक कंट्रोल रूम 

विद्युत की सप्लाई दोपहर बाद ठप होने के बाद आमजन को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसको लेकर विद्युत विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की अपील भी लोगों से की है। जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति को नियंत्रित रखने और जरूरत के अनुरूप आपूर्ति बहाल करने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में सहायक अभियंता स्वयं मौजूद रहेंगे। 

विद्युत विभाग के शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि मोहर्रम जुलूस को लेकर शुक्रवार की रात नौ बजे से शनिवार की अल सुबह चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, जबकि शनिवार की शाम तीन बजे से रात्रि 12 बजे तक बिजली की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। जुलूस समाप्त होने के बाद तार की जांच कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।