रोहनिया में थाना प्रभारी राजू सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

रोहनिया में भव्य तिरंगा यात्रा: देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा इलाका

रोहनिया में थाना प्रभारी राजू सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
वाराणसी :रोहनियां

                 INDIA NEWS REPORT

स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई वाराणसी, 14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोहनिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह ने किया।

इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, स्थानीय नागरिक, युवा और बच्चे शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकली रैली ने पूरे इलाके में देशभक्ति का जोश भर दिया।

देशभक्ति के गीतों से गूंजा रोहनिया

यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीत गाए गए और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया। हर तरफ "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे गूंजते रहे।

तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक" - थाना प्रभारी राजू सिंह

रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह ने यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आजादी और बलिदान का प्रतीक है। इसे सम्मान के साथ फहराना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की अपील भी की।

पुलिस प्रशासन ने यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जिसकी वजह से तिरंगा यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई।