युट्यूबर व बिग बॉस OTT के विजेता एल्विस यादव कोबरा के जहर की रेव पार्टी कराने में गिरफ्तार

रेव पार्टी ,जिंदा कोबरा, विदेशी लड़कियां ये है बिग बॉस ओटीटी 2023 के विजेता एल्विश यादव के शौक, पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा : विशेष सांवददाता शिव विशाल की रिपोर्ट

युट्यूबर व बिग बॉस OTT के विजेता एल्विस यादव कोबरा के जहर की रेव पार्टी कराने में गिरफ्तार
एल्विश यादव

विशेष संवाददाता

शिव विशाल 

एल्विश यादव पर रेव पार्टी कराने का बड़ा आरोप लगा है। आरोप है कि नोएडा में की जाने वाली इस पार्टी में सांपों के जहर का इस्तेमाल किया गया। इतना ही नहीं इस पार्टी के लिए विदेशी लड़कियां भी मंगाई गईं।

 पुलिस ने स्टिंग के बाद इस मामले में कई लोगों को पकड़ लिया है। फिलहाल एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

आरोपियों के पास से 20 मिलीलीटर जहर और 9 जिंदा सांप बरामद किए गए हैं। इनमें 5 कोबरा, 1 अजगर, 2 दुमुही और एक घोड़ा पछाड़ सांप है। इन सापों और जहर का इस्तेमाल पार्टी में नशे के लिए किया गया। अब इस मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत इन सापों और जहर का इस्तेमाल पार्टी में नशे के लिए किया जाता था।

एल्विश यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था पीएफए के एक अधिकारी को मिली थी सूचना रिपोर्ट के अनुसार, मेनका गांधी की संस्था पीएफए के एक अधिकारी को सूचना मिली थी कि नोएडा के फॉर्म हाउसेज में रेव पार्टी होती है। जिसमें सांपों के जहर का इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने एल्विश यादव का नाम लिया था।

अधिकारी का कहना था कि उन्हें सूचना मिली थी कि यूट्यूबर इन फॉर्म हाउसेज वीडियो शूट कराते हैं। यहां रेव पार्टी की जाती है जिसके लिए विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता है।

अधिकारी ने कहा कि मुखबिर ने एल्विश यादव से किया संपर्क

 अधिकारी का कहना है कि एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क कर उनसे रेव पार्टी कराने और सांपों के जहर का इंतजाम करने को कहा। इसके बाद कथित तौर पर एल्विश यादव ने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया और कहा कि हम उनका नाम लेकर बात करें। इसके बाद जब राहुल से बात हुई तो वह रेव पार्टी के लिए तैयार हो गया।

राहुल ने अपनी टीम के साथ गुरुवार को सेक्टर 51 के सेवरोन होटल में पहुंचने को कहा। इसके बाद अधिकारी ने इस बारे में डीएफओ नोएडा को सूचना दे दी। अधिकारी के अनुसार, जैसे राहुल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा तो ट्रैप करने वाले लोगों ने उनसे सांप दिखाने को कहा सांप देखने के बाद नोएडा सेक्टर 49 पुलिस और क्षेत्रीय वन अधिकारी दादरी को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान राहुल, टीटूनाथ, नारायण, रविनाथ और जयकरन के रूप में हुई। इस मामले में एल्विश यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।

कौन है एल्विस यादव एल्विस यादव किस लिए फेमस है?

 एल्विस यादव के फेमस होने का कारण है की वह एक YouTuber है और हाल ही में वह ज्यादा फेमस हो गए है क्योंगी वो हाल ही में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में गए हुए थे और उन्होंने बॉस ओटीटी सीजन 2 को जीत लिया है। इसलिए वह ज्यादा फेमस हो गए है।

ANI UP/Uttarakhand द्वारा X ट्वीट कर लिखा गया है- "उत्तर प्रदेश | रेव पार्टियों में सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पार्टियों में जहर सप्लाई करने के लिए वे मोटी रकम वसूलते थे। छापेमारी में नौ सांपों को भी बचाया गया"

 

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1720313563959669190?t=e93lXjA-zM5ZVlRTBfv1qg&s=19