वाराणसी ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जयचन्द /वाराणसी:आज दिनांक 06 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद ह्यूमन हेल्प फाउंडेशन व आइडियल वोमेन वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में भुल्लनपुर के पंचायत भवन में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगो का उपचार ,जांचकर निः शुल्क दवाये वितरित किया गया। स्वामी विवेकानंद ह्यूमन हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक डॉ0 आर0 के0 बक्शी (ऑर्थो स्पेसलिस्ट) ने बताया कि आज कैम्प में सैकड़ो मरीजों की जांच कर 15 दिनों की दवाये दी गई है संस्था का उद्देश्य लोगो की सेवा करना है ग्रामीण क्षेत्रों में पैसा के अभाव में ठीक से लोग उपचार नही करवा पाते है हमारी संस्था का उद्देश्य है कि हम अधिक से अधिक लोगो की सेवा कर सके इसी क्रम में आज आइडियल वूमेन वेलफेयर सोसायटी की सचिव बीना सिंह जी के सहयोग से भुलनपुर गांव में शिविर का आयोजन किया गया व लोगो की सेवा करने का अवसर मिला। डॉ0 आर0 के0 बक्शी ने बताया कि गांव में बीपी के व हड्डी रोगों के मरीज ज्यादा है और लोगो मे सुगर की भी प्रॉब्लम देखी गयी है जो कि खान पान की के और दैनिक दिनचर्या के कारण है । स्वास्थ्य शिविर में 50 महिलाओं को परीक्षण कर 20 दिनों की दवाये दी गयी । शिविर में मुख्य रूप से बीना सिंह ,सुरैया बानो व डॉ0 आर0 के0 बक्शी ,ग्राम प्रधान भुलनपुर रामा देवी ने सहयोग किया। डॉ0 बक्शी ने अंत मे आइडियल वूमेन वेलफेयर सोसायटी की सचिव बीना सिंह व बलराम संकटमोचन फार्मा को धन्यवाद दिया जिनके द्वारा सभी दवाइयां उपलब्ध कराई गई कोई भी दवा सैम्पल की नही थी। आइडियल वूमेन वेलफेयर सोसायटी सचिव बीना सिंह ने डॉ0 बक्शी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

वाराणसी ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
वाराणसी ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन