X के हेडक्वार्टर को सैन फ्रांसिस्को से बाहर ले जाने का प्रस्ताव मस्क ने ठुकराया, कहा - हम ऐसा नहीं करेंगे

एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा कि सैन फ्रांसिस्को ऑथोरिटीज की ओर से एक्स के हेडक्वार्टर को शहर से बाहर ले जाने के लिए प्रोत्साहन का ऑफर आया लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया है। मस्क की ओर से हाल ही में ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी का लोगो भी एक्स हो गया है।

X के हेडक्वार्टर को सैन फ्रांसिस्को से बाहर ले जाने का प्रस्ताव मस्क ने ठुकराया, कहा - हम ऐसा नहीं करेंगे

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मुख्यालय को सैन फ्रांसिस्को से बाहर ले जाने के लिए अधिकारियों की ओर से दिए जा रहे प्रोत्साहन को एलन मस्क की ओर से ठुकरा दिया गया है। इसके साथ ही मस्क ने कहा कि किसी को जब अपने असली दोस्त के बारे में पता चलता है तो सभी संकट बंद हो जाते हैं।

मस्क ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक्स के मुख्यालय को सैन फ्रांसिस्को से बाहर ले जाने के लिए काफी भारी भरकम प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। शहर से एक बाद एक कंपनियां जा रही हैं। इस कारण उन्हें लगता है कि एक्स भी यहां से चला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा। आपको पता होता है कि आपका असली दोस्त कौन होगा, जब आपका खराब समय चल रहा होता है। सैन फ्रांसिस्को बहुत सुंदर शहर है, भले ही दूसरे तुम्हें छोड़ दें, हम हमेशा तुम्हारे मित्र रहेंगे।

एक्स हेडक्वार्टर पर लगा नया लोगो

एलन मस्क की ओर से ट्विटर के नए हेडक्वार्टर पर नया लोगो लगा दिया गया है। इसका वीडियो भी मस्क की ओर से पोस्ट किया गया है, जिसमें एक्स के हेडक्वार्टर (पूर्व ट्विटर) पर बड़ा सा एक्स का लोगो दिखाई दे रहा है।

मस्क की ओर से 24 जुलाई को ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कर दिया गया था। इसके साथ ही कंपनी का लोगो भी बदलकर एक्स कर दिया गया है। साथ ही कहा था कि ये अंतरिम है और भविष्य में इसे बदला जा सकता है।

नई ऊंचाई पर पहुंचा ट्विटर का ट्रैफिक

टेस्ला के सीईओ मस्क ने इससे पहले किए एक ट्विट में कहा था कि एक्स का ट्रैफिक 540 मिलियन को पार कर गया है, जो कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से दर्ज किया गया। अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।