जय यादव की एक और फ़िल्म बड़की बहू छोटकी बहू के ट्रेलर ने मचाया धमाल …
दो दिन में मिलियंस व्यूज़ हुआ पार … जी हाँ सबके चहेते और इस समय सबकी पहली पसंद बने जय यादव की एक और मल्टी स्टारर फ़िल्म बड़की बहू छोटकी बहू का ट्रेलर जैसे ही रिलीज़ हुआ दर्शकों ने इसे ढेर सारा प्यार दिया और देखते देखते ही ट्रेलर मिलियंस व्यूज़ पार कर गया । आपको बता दें कि इस फ़िल्म में जय यादव के अलावा काजल रघवानी रानी चटर्जी मनोज टाइगर किरन यादव अनसुमान सिंह जैसे धुरंधर कलाकार भी है । फ़िल्म का ट्रेलर बहुत ही मज़ेदार बना है जिससे फ़िल्म की सुपर हिट होने की एक झलक दिखायी पड़ती है। फ़िल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है भोजपुरी जगत के सुपर हिट की गारंटी देने वाले डायरेक्टर मंजुल ठाकुर ने और लिखा है टी आर पी किंग अरबिंद तिवारी ने। दर्शकों को जय यादव की इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।
ritikrajkumar71@gmail.com


