छठ पूजा की इस जिले से हुई थी शुरुआत, माता सीता को ऋषि ने दी थी सलाह; महाकाव्यों में मिलते हैं साक्ष्य
लंका से विजय प्राप्त कर लौटने के बाद मां सीता भगवान श्रीराम व लक्ष्मण के साथ मुंगेर में रुकी थीं। यहां माता सीता ने छठ का अनुष्ठान किया था। वाल्मीकि रामायण के अनुसार जब भगवान राम वनवास के लिए निकले थे तब वे मां सीता और लक्ष्मण के साथ मुद्गल ऋषि के आश्रम आए थे। उस वक्त माता सीता ने मां गंगा से वनवास सकुशल बीतने की प्रार्थना की थी।



