दुष्कर्म व पास्को एक्ट के मुकदमे वांछित अभियुक्त को मंडुवाडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट:जगदीश शुक्ला वाराणसी। अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना मंडुआडीह पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0-151/23 धारा 363/366/376भा0द0वि0व॰/॰पास्को एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र शिवदयाल निवासी कादर बाड़ी थाना सोरों जनपद कासगंज को आज भुल्लन चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उपनिरीक्षक पंकज पाण्डेय व हेड कांस्टेबल सुरेश सरोज द्वारा गिरफ्तारी की गई उक्त संबंध में थाना मंडुआडीह पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


