सुबह-सुबह टहलने से गजब के होते हैं फायदे |
सुबह के समय वॉक करने से व्यक्ति का दिल मजबूत होता है. साथ ही इससे दिल को होने वाली तमाम बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है. सुबह वॉक करने से कैलोरी जलाने में मदद मिलती है जो वजन कम करने में मदद करता है. सुबह 10-15 मिनट की सैर करने से कम से कम 150-200 कैलोरी बर्न होती है, जो आपके वजन कम करने में मदद कर सकता है. एक्सपर्ट का माने तो हर व्यक्ति को सुबह लगातार बिना रुके 45 मिनट तक चलना चाहिए, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है, स्वस्थ रहने के लिए जरूरी विटामिन डी की मात्रा बढ़ती है और सुबह वॉक करने से हड्डियों की क्षमता भी बढ़ती है जो ओस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद करता है |
Nitin Roy


