उत्तर प्रदेश: वाराणसी महिला जेल अधीक्षक के स्थानांतरण पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा .....

जेल अधीक्षक वाराणसी उमेश सिंह हर तरफ से घिरे नज़र आ रहे है लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा उनपर कार्यवाही ना कर महिला जेल अधीक्षक द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद महिला जेल अधीक्षक का अन्यत्र स्थानांतरण कानून का उल्लंघन बताया पूर्व आईपीएस व आज़ाद अधिकार सेना के संस्थापक अमिताभ ठाकुर ने: जयचन्द की रिपोर्ट

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द

महिला जेल कर्मी की वापसी, जेल अधीक्षक के ट्रांसफर सहित अन्य मांग उठाई आज़ाद अधिकार सेना संस्थापक पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक, वाराणसी उमेश सिंह पर महिला जेल कर्मी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के क्रम में उमेश सिंह को तत्काल अन्यत्र ट्रांसफर करने तथा महिला कर्मी को वापस वाराणसी बुलाए जाने की मांग की है।

यूपी के मुख्यमंत्री सहित अन्य अफसरों को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उमेश सिंह पर लगातार भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते रहे हैं लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

साथ ही कम से कम तीन महिला जेल कर्मियों ने उन पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं जिनमें कोई जांच नहीं हुई. उल्टे आरोप लगाने वाली महिलाकर्मियों का अन्यत्र ट्रांसफर कर दिया गया है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यह कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम 2013 की धाराओं का खुला उल्लंघन है क्योंकि अधिनियम की धारा 12 में आरोप लगाने वाली महिला कर्मी के लिखित अनुरोध के बिना उसका ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है।

अतः उन्होंने मुख्यमंत्री से जेल अधीक्षक उमेश सिंह को अन्यत्र ट्रांसफर करने तथा महिला जेल कर्मी को वापस वाराणसी में बुलाने के साथ ही लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम की धारा 11 में आंतरिक समिति से तीनों आरोपों की जांच कराते हुए कार्रवाई त्वरित की मांग की है।