बाल विवाह मुक्त भारत चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा जागरूकता अभियान

बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित : विशाल केसरवानी की रिपोर्ट

बाल विवाह मुक्त भारत चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा जागरूकता अभियान
बाल विवाह मुक्त भारत चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा जागरूकता अभियान
बाल विवाह मुक्त भारत चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा जागरूकता अभियान

INDIA NEWS REPORT

 विशाल केसरवानी

उत्तर प्रदेश- वाराणसी दिनांक 23/12/2025 जिला प्रोबेशन अधिकारी के दिशा निर्देश में  चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर पारूल राय कॉउंसलर प्राची जायसवाल रेलवे सुपरवाइजर शिवेंद्र प्रताप सिंह और सदस्य राजकुमार ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ज्ञानोदय इंटर कॉलेज वाराणसी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बालक बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत के बारे में जागरूक किया गया और बाल विवाह के लिए शपथ दिलाई गई ।

बालक और बालिकाओं को बताया गया कि यदि आपके आसपास कोई भी 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह होता है व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि ऐसा आपके आसपास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें ,साथ ही बच्चों को उनको सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर,महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।

इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ भी मौजूद रहा।