FBI ने लास वेगास में दबोचा मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, Elvish Yadav केस का मास्टरमाइंड ICE की हिरासत में
हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को FBI ने लास वेगास में गिरफ्तार किया। एल्विश यादव फायरिंग, बर्गर किंग मर्डर सहित 18 केस में वांछित, साथी नीरज फरीदपुरिया भी अरेस्ट, Henderson Detention Center में बंद।
Desk भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में से एक हिमांशु भाऊ को अमेरिकी एजेंसी FBI ने लास वेगास में गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा STF के इनपुट पर हुई इस बड़ी कार्रवाई में उसका करीबी साथी नीरज फरीदपुरिया उर्फ नीरज कौशिक भी पकड़ा गया है।
दोनों को इस समय अमेरिका के नेवादा राज्य के Henderson Detention Center में ICE (Immigration and Customs Enforcement) की कस्टडी में रखा गया है। अमेरिकी सरकार की Detainee Locator वेबसाइट पर दोनों के नाम Himanshu Sigroha और Neeraj Kaushik के तौर पर लिस्ट हैं।
कौन है हिमांशु भाऊ? असली नाम हिमांशु रिटोलिया, गांव रिटोली, रोहतक, हरियाणा का रहने वाला है। महज 28 साल की उम्र में उस पर 18 से ज्यादा संगीन केस दर्ज हैं। साल 2022 में फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा, फिर पुर्तगाल होते हुए डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा था। उस पर अगस्त 2023 से इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था।
किन केसों में वांछित? हिमांशु भाऊ यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग, दिल्ली के बर्गर किंग में युवक की हत्या, नारायणा और तिलक नगर में कार शोरूम पर फायरिंग और रंगदारी के मामलों में वांछित है। हरियाणा में 24 घंटे में 3 मर्डर से वह चर्चा में आया था।
लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी: हिमांशु भाऊ का कनेक्शन नीरज बवाना और बंबीहा गैंग से है, जबकि लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग उसका कट्टर दुश्मन है।
अब क्या होगा? भारतीय एजेंसियां डिपोर्टेशन प्रोसेस के जरिए उसे जल्द भारत लाने की तैयारी में हैं। हरियाणा STF और सेंट्रल एजेंसियां अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं।


