बलूचिस्तान में चीनी कामगारों पर आतंकी हमला, 13 लोगों की मौत; मणिपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा, टॉप खबरें

देश और दुनिया में रविवार को कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक हमले में चार चीनी नागरिक समेत 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पाकिस्तानी सेना के नौ सैनिक भी शामिल हैं। इंफाल घाटी स्थित कुछ प्रतिबंधित संगठनों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर हड़ताल के आह्वान के बाद रविवार को मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

बलूचिस्तान में चीनी कामगारों पर आतंकी हमला, 13 लोगों की मौत; मणिपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा, टॉप खबरें

देश और दुनिया में रविवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक हमले में चार चीनी नागरिक समेत 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पाकिस्तानी सेना के नौ सैनिक भी शामिल हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के आत्मघाती दस्ते माजिद ब्रिगेड ने ग्वादर में चीनी कामगारों पर आज के हमले की जिम्मेदारी ली है।

वहीं, इंफाल घाटी स्थित कुछ प्रतिबंधित संगठनों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर हड़ताल के आह्वान के बाद रविवार को मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने पांच जिलों के संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया और हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में 'तिरंगा यात्रा' (Tiranga Yatra) को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel) भी मौजूद रहे।

अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर

1. बलूचिस्तान में चीनी कामगारों पर हमला

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक हमले में चार चीनी नागरिक समेत 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पाकिस्तानी सेना के नौ सैनिक भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के आत्मघाती दस्ते माजिद ब्रिगेड ने ग्वादर में चीनी कामगारों पर आज के हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए का कहना है कि उसके दो मजीद ब्रिगेड 'फिदायीन' ने हमले में हिस्सा लिया। 

2. 15 अगस्त से पहले मणिपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा

इंफाल घाटी स्थित कुछ प्रतिबंधित संगठनों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर हड़ताल के आह्वान के बाद रविवार को मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने पांच जिलों के संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया और हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। राज्य भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।

3. अमित शाह ने अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में 'तिरंगा यात्रा' (Tiranga Yatra) को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel) भी मौजूद रहे। विशाल तिरंगा रैली के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रवाद का जोश देखने को मिला। 

4.भारतीय वायु सेना में शामिल हुआ हेरॉन Mark2 Drone

भारतीय वायु सेना (Indian Airforce) अब मेक इन इंडिया के तहत अपने प्रोजेक्ट चीता को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके तहत भारतीय रक्षा निर्माता इजरायली हेरॉन ड्रोन (Heron Drone) को स्ट्राइक क्षमताओं से लैस करेंगे। भारतीय वायु सेना के नए शामिल किए गए हेरॉन मार्क 2 ड्रोन उत्तरी क्षेत्र में एक फॉरवर्ड एयर बेस से संचालित हो रहे हैं।

5. मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी सरकार ने देश की स्वास्थ्य प्रणाली को ''बीमार'' बना दिया है। खरगे ने कहा कि अब तो एम्स भी डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। कांग्रेस प्रमुख ने यह भी दावा किया कि लोग जाग गए हैं और मोदी सरकार की 'विदाई' का समय आ गया है।