लॉन्च हुआ Boult Sterling Pro, मेटल बॉडी और ब्लूटूूथ कॉलिंग जैसी हैं खूबियां
लॉन्च हुआ Boult Sterling Pro, मेटल बॉडी और ब्लूटूूथ कॉलिंग जैसी हैं खूबियां:गैजेट्स नितिन रॉय की खास रिपोर्ट
गैजेट्स(डेस्क) :नितिन रॉय
Boult ऑडियो ने ब्लूटूथ कॉलिंग वाला Sterling Pro वॉच लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे Boult Crown R के बाद लॉन्च किया है. इसे पिछले महीने लॉन्च किया था. Sterling Pro वॉच में सर्कुलर डायल है, जो मेटेलिक फ्रेम और दो अलग-अलग रंगों में मेटेलिक स्ट्रैप के साथ आ रहा है।
स्मार्टवॉच में 1.43 इंच डिस्प्ले है. ये ऑलवेज ऑन (always-on) AMOLED डिस्प्ले है जो 466 x 466 पिक्सेल रिजोल्यूशन के साथ आ रहा है. इनमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर है, जो ब्लूटूथ कॉलिंग, वॉइस असिस्टेंट और अन्य फीचर को सपोर्ट करता है
स्मार्टवॉच में वेलनेस फीचर्स भी हैं. जैसे कि हृदय गति की निगरानी, SpO2 ट्रैकिंग, नींद की निगरानी और महिला मासिक धर्म की ट्रैकिंग शामिल है. इसमें 100+ स्पोर्ट्स मोड, स्मार्ट नोटिफिकेशन सपोर्ट भी शामिल है और यह IP68 रेटिंग के अनुसार वॉटर रसिस्टेंट है
Boult Sterling Pro स्पेसिफिकेशन
इसमें 1.43 इंच AMOLED (466×466 पिक्सेल) स्क्रीन; 800 निट्स ब्राइटनेस है.
150+ क्लाउड आधारित वॉच फेस, 4 UI थीम
ब्लूटूथ 5.3
इनबिल्ट माइक और स्पीकर
रोटेटिंग क्राउन और कस्टमाइजेबल शॉर्टकट बटन
100+ स्पोर्ट्स मोड
Apple हेल्थ और गूगज फिट के साथ कम्पैटिबल
पूरा हेल्थ मॉनिटरिंंग: नींद, SpO2, ब्लड प्रेशन, पीरियड्स और हार्ट रेट के साथ स्ट्रेस ट्रैकिंग
स्मार्ट नोटिफिकेशन, AI असिस्टेंट सपोर्ट, सेडेंटरी रिमाइंडर , ड्रिंक वाटर रिमाइंडर, वेदर डिटेल, फाइंड फोन और बहुत कुछ
IP68 वाटर रसिस्टेंट और डस्ट प्रूफ
कीमत
Boult Sterling Pro स्मार्टवॉच दो रंगों में आ रही है- ब्लैक और सिलवर कलर. कंपनी की वेबसाइट और Flipkart से इसे खरीद सकते हैं. इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 2,499 रुपये है.


