64MP Camera और 24GB RAM की ताकत! इस 5G फोन के साथ Vivo ने किया कमाल

5G महंगे फोन को कड़ी टक्कर देने के लिए Vivo ने लांच किया Y100 5G सीरीज फीचर्स जान लोगो की पहली पसंद बन रहा ।

64MP Camera और 24GB RAM की ताकत! इस 5G फोन के साथ Vivo ने किया कमाल
Vivo Y 100 5G

Technology News

यश राज शर्मा

 Vivo Y100 5G फोन चीन में लॉन्च हो गया है। इसमें 12GB फिजिकल + 12GB वचुर्अल रैम (24GB RAM) है। मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।

वीवो ने अपनी होम मार्केट चीन एक नया 5जी फोन पेश किया है।

कंपनी की ओर से Vivo Y100 5G लॉन्च कर दिया गया है। 12GB RAM और Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट से लैस इस मोबाइल फोन में AMOLED Display दी गई है जो अटरेक्टिव लुक प्रदान करती है। वीवो वाई100 5जी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं। 

Vivo Y100 5G प्राइस स्पेसिफिकेशन्स फीचर्स मैमोरी वेरिएंट लॉन्च प्राइस (चाइना) इंडिया प्राइस (लगभग)

  • 8GB RAM + 128GB Storage CNY 1399 ₹16,000
  • 8GB RAM + 256GB Storage CNY 1599 ₹18,000
  • 12GB RAM + 256GB Storage CNY 1799 ₹20,500
  • 12GB RAM + 512GB Storage CNY 1999 ₹22,800

वीवो वाई100 5जी फोन को चीन में चार मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इनमें 8जीबी रैम और 12जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज, 256जीबी स्टोरेज और 512जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन की शुरूआती कीमत तकरीबन 16,000 रुपये है। चाइना में यह फोन light green, Glass blue और Starry Night Black कलर में बिकेगा।

Vivo Y100 5G स्पेसिफिकेशन्स

6.78" 120Hz AMOLED Screen Qualcomm Snapdragon 695 12GB Memory Fusion 3.0 24GB RAM (12GB+12GB) 64MP Dual Rear Camera 44W 5,000mAh Battery स्क्रीन : यह नया वीवो स्मार्टफोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ ​पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1300निट्स ब्राइटनेस भी सपोर्ट करती है।

प्रोसेसिंग : वीवो वाई100 5जी फोन में प्रोसेसिंग के लिए 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 619 जीपीयू मौजूद है।

मैमोरी : यह वीवो फोन 12जीबी एक्सपेंडेबल रैम सपोर्ट करता है। फोन में 12जीबी की फिजिकल रैम दी गई है जो वचुर्अल रैम के साथ मिलकर इसे 24जीबी रैम की ताकत देती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y100 5G 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Vivo Y100 5G फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस वीवो मोबाइल को 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Vivo Y100 5G फीचर्स

यह मोबाइल फोन 10 5G Bands सपोर्ट करता है।

वीवो वाई100 5जी में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

एंड्रॉयड 13 के साथ इसमें ओरिजन ओएस 3 दिया गया है।

मोबाइल Bluetooth 5.1 सपोर्ट करता है।

इसमें USB Type-C और OTG दोनों दिए गए हैं।

Vivo Y100 5G की थिकनेस सिर्फ 7.49एमएम है।