वाराणसी दुर्व्यवहार मामला: 1 नवंबर को 12 बजे तक कार्यवाही का अल्टीमेटन, अन्यथा निर्वस्त्र प्रदर्शन !
वाराणसी के लंका थाना में आज़ाद अधिकार सेना के पदाधिकारी के साथ हुये दुर्व्यवहार से क्षुब्ध निःवस्त्र प्रदर्शन करेंगे आज़ाद अधिकार सेना अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर प्रशासन को ट्वीट कर दिया अल्टीमेटम:जयचन्द की रिपोर्ट
वाराणसी:जयचन्द
आजाद अधिकार सेना वाराणसी के पदाधिकारी सुनील तिवारी के साथ 14 अक्टूबर 2023 को इंस्पेक्टर लंका द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी यूपी और पुलिस कमिश्नर वाराणसी को ट्विटर (एक्स) तथा ईमेल द्वारा एक वीडियो संदेश भेजकर 1 नवंबर 2023 को 12 बजे तक समुचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अमिताभ ठाकुर ने बताया
उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में बार-बार अनुरोध के बाद भी अब तक कोई जांच और कार्रवाई नहीं हुई। इसके विपरीत कल शाम लगभग 6:30 बजे उल्टे पीड़ित सुनील तिवारी को एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह द्वारा संकट मोचन पुलिस चौकी पर बुलाकर धरना प्रदर्शन किए जाने पर कार्रवाई करने की धमकी दी गई।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी इस प्रकार की गलत धमकियों से नहीं डरेगी। उन्होंने इन अफसरों से अनुरोध किया कि वे प्रत्येक दशा में एक नवंबर को 12:00 बजे तक निष्पक्ष जांच करते हुए समुचित कार्रवाई कर दें, वे सुनील तिवारी को थाने के सामने निर्वस्त्र प्रदर्शन से रोक नहीं पाएंगे और सुनील तिवारी की इच्छा के अनुसार उन्हें तथा पार्टी के अन्य साथियों को थाना लंका के सामने उपस्थित होना पड़ेगा।
अमिताभ ठाकुर का ट्वीट
https://twitter.com/Amitabhthakur/status/1718948656991388072?t=PrC0RDa-68oLGWAmrLcOZw&s=19


