गोंडा: स्कूल में पढ़ने वाली 5 वर्ष की मासूम के साथ 8 और 10 वर्ष के छात्रों ने किया रेप

गोडा- उत्तर प्रदेश के गोंडा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 5 साल की मासूम बच्ची से उसी के साथ पढ़ने वाले 8 साल और 10 साल साल के दो छात्रों ने मिलकर रेप किया।

गोंडा: स्कूल में पढ़ने वाली 5 वर्ष की मासूम के साथ 8 और 10 वर्ष के छात्रों ने किया रेप
5 years old schoolgirl gang raped by 8 to 10 years old students

5 years old schoolgirl gang raped by 8 to 10 years old students

गोडा- उत्तर प्रदेश के गोंडा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 5 साल की मासूम बच्ची से उसी के साथ पढ़ने वाले 8 साल और 10 साल साल के दो छात्रों ने मिलकर रेप किया।

पुलिस ने परिवार वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है. बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

मामला गोंडा जिले के धानेपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है. आरोप है कि यहां 8 और 10 साल के दो बच्चों ने साथ में पढ़ने वाली 5 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया।

आरोप है कि दोनों छात्र बच्ची को लंच टाइम में अपने साथ बहलाकर स्कूल के पीछे ले गए। फिर दोनों ने बारी-बारी से बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची जब घर लौटी तो उसने अपनी मां को आपबीती बताई.

*पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज*

आरोप है कि बच्ची के पिता मामले की शिकायत लेकर स्कूल प्रबंधन के पास पहुंचे तो, उन्होंने उनकी शिकायत नहीं सुनी, उन्हें स्कूल से भगा दिया, इसके बाद वो पुलिस की शरण में पहुंचे। 

मामला सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों नाबालिगों ने सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट देखकर घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: सिर्फ एक महीने तक शराब से दूर रहने से आपके शरीर में बहुत बदलाव हो सकता है, जानें

मामले की जांच जारी

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते शुक्रवार को बच्ची के साथ घिनौना कृत्य कर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिव विशाल 

विशेष संवाददाता