महामना की बगिया बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी छात्र व सुरक्षाकर्मी भिड़े बन्द किया सिंहद्वार

वाराणसी/जयचन्द/, महामना की बगिया बीएचयू में सात दिनों से धरने पर बैठे बी-वोक के छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मंगलवार को तीखी झड़प हुई। केंद्रीय कार्यालय से हटाए गए छात्र पहले वीसी आवास और फिर सिंहद्वार पर बैठ गए।। देरशाम डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. विनय कुमार पांडेय ने छात्रों को शांत कराकर धरना खत्म कराया। वोकेशनल कोर्स में बुनियादी सुविधाओं और कक्षाओं की कमी को लेकर छात्र-छात्राएं धरने पर बैठे थे। सोमवार को भी छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्कामुक्की हुई थी। इसके बाद सभी को नोटिस देकर मंगलवार तक केंद्रीय कार्यालय से हटने को कहा गया था। सुबह 10 बजे ही सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को हटाने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्षों में तीखी झड़प हुई। आरोप है कि इसमें दो छात्राओं को चोटें आईं। केंद्रीय कार्यालय से हटे छात्र दोबारा एकजुट होकर वीसी आवास के सामने पहुंचे तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से फिर नोकझोंक हुई। छात्र-छात्राएं इसके बाद जुलूस की शक्ल में सिंहद्वार पहुंचे और सभी द्वार बंद कर धरने पर बैठ गए। इससे दोनों तरफ रुके वाहन चालकों से छात्रों का विवाद शुरू हो गया। लंबा जाम लगने पर छात्रों ने दोनों छोटे गेट खोल दिए।

महामना की बगिया बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी छात्र व सुरक्षाकर्मी  भिड़े बन्द किया सिंहद्वार
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी छात्र व सुरक्षाकर्मी भिड़े बन्द किया सिंहद्वार