वाराणसी के चोलापुर में प्रेमी ने हत्या कर प्रेमिका की लाश को कुएं में लगाया ठिकाने

जयचन्द/वाराणसी/सोमवार को वाराणसी में प्रेमी ने की प्रेमिका हत्या की और इसके बाद उसने शव को एक कुएं में फेंक दिया। वाराणसी: जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र में एक युवती की शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. युवती की प्रेमी ने हत्या की और इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया। उसने प्रेमिका के परिजनों को हत्या की बात बताई और फोन पर ही कहा कि वह भी मरने जा रहा है. इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही शुरू की. आरोपी प्रेमी फरार बताया जा रहा है। वाराणसी में मर्डर के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक सरवरी (18) की बड़ी बहन जमीला की शादी मड़ियाहूं के बिजुरगा में हुई है. जमीला का देवर उसकी बहन सरवरी से प्यार करता था। रविवार को वह सरवरी से मिलने पहुंचा था. मृतका के परिजनों के अनुसार सरवरी रविवार कि दोपहर काम के बहाने से घर से निकली थी, पर शाम तक घर नहीं आयी तो खोजबीन शुरू की गयी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे जमीला के देवर मुबारक ने सरवरी के परिजनों को फोन किया और कहा कि सरवरी की मौत हो गई है. उसकी लाश कुएं में पड़ी है. वह भी खुदकुशी करने जा रहा है. इतना बताकर उसने मोबाइल बंद कर दिया. परिजन घर के पास स्थित कुएं पर पहुंचे तो सरवरी का शव कुएं में मिला। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना रात में ही पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची चोलापुर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ चोलापुर थाना में हत्या समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।

वाराणसी के चोलापुर में प्रेमी ने हत्या कर  प्रेमिका की लाश को कुएं में लगाया ठिकाने
वाराणसी के चोलापुर में प्रेमी ने हत्या कर प्रेमिका की लाश को कुएं में लगाया ठिकाने