वाराणसी: सड़क पर भैंस टहलाने को लेकर राहगीरों ने पीटा,दर्ज हुआ मुकदमा
1.
रिपोर्ट जगदीश शुक्ला
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत भूलन पुर निवासी राकेश यादव उर्फ चंदू बुधवार की शाम अपना भैंस लेकर सड़क से जा रहा था। सड़क पर भैंस के कारण उधर से गुजर रहे राहगीरों को परेशानी होने लगी। भूल्लपुर रामा गार्डन के पास वीरू पटेल उर्फ रवि, राजा पटेल उर्फ बाबू, अभिषेक उर्फ कल्लू व गोलू बाकी अज्ञात के खिलाफ धारा 304,306,325 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंडुवाडीह थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट करने का एक आरोपी मंडुवाडीह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। बताया कि सड़क पर प्रतिदिन मवेशी लेकर टहल आने वाले राकेश पटेल को भी ऐसा न करने की हिदायत दी गई है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि प्रतिदिन बीच सड़क में मवेशियों को लेकर आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ता है। हमेशा हादसा होने का संदेह बना रहता है।


