'चांद पर शिवशक्ति और तिरंगा प्वाइंट' पीएम मोदी का एलान, 23 अगस्त को मनाया जाएगा नेशनल स्पेस डे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को ग्रीस से बेंगलुरु पहुंचे और इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी। बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-3 उतरा है उसे शिव शक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा।



