सस्ता होगा ट्रेन का सफर, एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25 फीसद तक कटौती

indian Railways

सस्ता होगा ट्रेन का सफर, एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25 फीसद तक कटौती
Good News ! Train travel will be cheaper, up to 25%

केंद्र सरकार ने आज भारतीय रेलवे से सफर करने वालों को एक बड़ी और राहत भरी खबर दी है। सरकार ने आज वंदे भारत सहित सभी ट्रेनों के एसी चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25 प्रतिशत तक की कमी करने का एलान किया है। 

कई दिनों से जताई जा रही थी आशंका

आपको बता दें कि किराए में कमी की आशंका पिछले कई दिनों से जताई जा रही थी। भारतीय रेलवे कम यात्रियों वाली कुछ कम दूरी की वंदे भारत ट्रेनों के किराए की समीक्षा कर रहा था ताकि कीमतें कम की जा सकें और उन्हें लोगों के लिए अधिक व्यवहार्य बनाया जा सके।