सावन के पहले शुक्रवार पर जरूर करें ये 5 उपाय, आय और सौभाग्य में होगी अपार वृद्धि
इंडिया न्यूज़ रिपोर्ट की रिपोर्ट सावन माह
सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन देवों के देव महादेव की भी पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि शुक्रवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
शुक्र सुख, शोहरत, धन, प्यार और विवाह के कारक माने जाते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। उनकी शादी शीघ्र हो जाती है। साथ ही करियर और कारोबार में ऊंचा मुकाम प्राप्त होता है। अतः साधक शुक्रवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा उपासना करते हैं।
भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु शुक्रवार के दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन के पहले शुक्रवार पर ये आसान उपाय अवश्य करें। आइए जानते हैं-
शुक्रवार के दिन करें ये उपाय
-लड़कों के विवाह के कारक शुक्र माने जाते हैं। जिन लड़कों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। उनकी शादी शीघ्र हो जाती है। अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो सावन के पहले शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद शहद और सुगंध मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय निम्न मंत्रों का एक माला जाप करें-
- "ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा
शुक्रवार के दिन करें ये उपाय
-लड़कों के विवाह के कारक शुक्र माने जाते हैं। जिन लड़कों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। उनकी शादी शीघ्र हो जाती है। अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो सावन के पहले शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद शहद और सुगंध मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय निम्न मंत्रों का एक माला जाप करें-
1.“ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा”
2.पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणिम्।तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।
इस मंत्र के जाप से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं। साथ ही सावन सोमवार का व्रत अवश्य रखें।
- ज्योतिषियों की मानें तो शुक्रवार के दिन अविवाहित युवती को श्रृंगार का सामान भेंट करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। अतः सावन के पहले शुक्रवार के दिन संध्याकाल में अविवाहित युवती को श्रृंगार का सामान भेंट करें। वहीं, विवाहित महिलाओं को सोलह श्रृंगार का सामान और हरी चूड़ियां भेंट करें।
- अविवाहित युवतियां सावन के पहले शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद शहद मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही माता पार्वती को सिंदूर अर्पित करें। इस समय शीघ्र विवाह हेतु निम्न मंत्रों का जाप करें-
1.
ॐ शं शंकराय सकल जन्मार्जित पाप विध्वंस नाय पुरुषार्थ
चतुस्टय लाभाय च पतिं मे देहि कुरु-कुरु स्वाहा ।।
2.
ॐ देवेन्द्राणि नमस्तुभ्यं देवेन्द्रप्रिय भामिनि ।
विवाहं भाग्यमारोग्यं शीघ्रलाभं च देहि मे ॥
3.
कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरि ।
नन्द गोपसुतं देविपतिं मे कुरु ते नमः ॥
-सावन के पहले शुक्रवार के दिन विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-उपासना करें। इस समय माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। वहीं, महादेव को श्वेत वस्त्र भेंट करें। इस उपाय को करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं।
- अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सावन शुक्रवार पर गंगाजल या दूध में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का एक माला जाप करें।


