मुंबई में समुंद्र की लहर में बह गई एक महिला,चट्टान पर बैठ कर वीडियो बनवा रही थी |
मुंबई में समुंद्र की लहर में बह गई एक महिला,चट्टान पर बैठ कर वीडियो बनवा रही थी |
Mumbai: सेल्फी लेना या फिर वीडियो बनाना कितना महंगा हो सकता है यह खबर आज आपकी आंखें खोल देगी | आपको बता दें कि मुंबई के बांद्रा में समुद्र किनारे एक चट्टान पर पति के साथ बैठकर वीडियो बनवा रही एक 32 वर्षीय महिला तेज़ लहर में बह गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | वीडियो में महिला के बच्चे 'मम्मी मम्मी' चीखते सुनाई दे रहे हैं | घटना में महिला की मौत हो गई जबकि लोगों ने महिला के पति का पैर पकड़कर उसे बचा लिया |